facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आकाश अंबानी, सुनील मित्तल और अक्षय मूंदड़ा के साथ मीटिंग की

Advertisement

दूरसंचार क्षेत्र के लिए कार्य योजना पर चर्चा, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और शिक्षाविदों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार; 5जी सेवा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर

Last Updated- July 16, 2024 | 10:32 PM IST
Jyotiraditya Scindia on congestion at airports

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्याधिकारी अक्षय मूंदड़ा के साथ बैठक की। इस बैठक में दूरसंचार क्षेत्र के लिए कार्य योजना तैयार करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा बरकरार रखने के लिए मंत्री ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और शिक्षाविदों के साथ भी मुलाकात की। ये बैठकें वृद्धि एवं विकास पर केंद्रित नया एजेंडा तैयार करने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा गठित 6 नई सलाहकार समितियों के साथ सरकार की परामर्श प्रक्रिया के तौर पर की गईं।

सिंधिया ने कहा, ‘हमने तीनों समितियों के लिए एक गहन एजेंडा निर्धारित किया है। अब, इन समितियों के सदस्य और हम मिलकर काम करेंगे। अगले कुछ सप्ताहों में इन समितियों की पहली प्रजेंटेशन के लिए अलग-अलग कार्यक्रम हैं।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि दूरसंचार विभाग प्रत्येक मुद्दे पर एक-एक करके विचार करेगा, उसके विवरण पर गौर करेगा तथा स्पष्ट समय-सीमा और कार्यान्वयन योग्य मदों के साथ एक कार्य योजना तैयार करेगा, ताकि हम अपने क्षेत्र को आगे ले जा सकें।

एयरटेल के मुख्य कार्याधिकारी गोपाल विट्ठल और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक एस पी कोछड़ भी बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों ने मौजूदा देशव्यापी 5जी पेशकश संबंधित प्रगति के आंकड़े साझा किए। देश में लगभग सभी जिलों में 5जी सेवा की पेशकश की जा चुकी है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) के साथ हुई बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर पेशकश में तेजी लाने और इंटरनेट की उपलब्धता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

सोमवार को मंत्री ने सात सलाहकार समूहों में से तीन – सैटेलाइट कम्युनिकेशंस, इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम और मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ मुलाकात की थी।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement