facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस के ग्राहक भारत में होंगे अमेरिका से ज्यादा

Advertisement

फिलहाल, अमेरिका में एफडब्ल्यू के करीब 1 करोड़ ग्राहक हैं और भारत में 60 लाख। हमें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अमेरिका से आगे निकल जाएगा।

Last Updated- October 16, 2024 | 10:00 PM IST
Indus Towers

स्वीडन की दूरसंचार गियर विनिर्माता एरिक्सन ने कहा है भारत जल्द ही 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और साल 2030 तक उसके 8.5 से 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो जाएंगे।

दक्षिण पूर्वी एशिया, ओशिनिया और भारत के मार्केट प्रमुख एंड्रेस विसेंट ने एफडब्ल्यूए की वृद्धि पर कहा कि अमेरिका में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस में इजाफा हो रहा है और यही स्थिति हम भारत में भी देख रहे हैं। फिलहाल, अमेरिका में एफडब्ल्यू के करीब 1 करोड़ ग्राहक हैं और भारत में 60 लाख। हमें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अमेरिका से आगे निकल जाएगा।

अधिकांश देशों में एफडब्ल्यूए को विश्व भर में 5जी के सबसे सफल उपयोगों में से एक माना जाता है। फाइबर से होम ब्रॉडबैंड की शुरुआत करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए नियामकीय सख्ती के कारण खुदाई करने में परेशानी आ रही था। वे अब एफडब्ल्यू को आगे बढ़ाकर होम फिक्स्ड ब्रॉडबैंड बाजार का विस्तार करने पर जोर दे रही हैं।

विसेंट ने कहा कि वह 5जी एडवांस्ड की शुरुआत पर भी विचार कर रहे हैं, जो अगले दो वर्षों में भारत जैसे देशों में और अधिक क्षमताओं के साथ 5जी प्रौद्योगिकी का विकास है।

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका, चीन और भारत ये तीन देश 5जी एडवांस्ड की दिशा में आगे बढ़ेंगे क्योंकि उनके पास बड़ी संख्या में ग्राहक और संसाधन हैं। हमें उम्मीद है सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इस दिशा में बढ़ेंगे।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement