facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंतिम सांसे गिन रही ये सरकारी कंपनी? कभी हर दूसरे घर में होता था ग्राहक

Advertisement

एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों इस तकनीकी दौड़ में पिछड़ गए हैं, जिसके चलते इन दोनों कंपनियों के ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा घट गई है।

Last Updated- July 10, 2024 | 7:55 PM IST
MTNL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल (MTNL) मौजूदा दौर में रिलायंस जियो (Relaince Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आईडिया (Vodafone-Idea) जैसे प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है।

एक समय लगभग हर घर में एमटीएनएल का सिक्का चलता था। ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाईल कनेक्शन तक में इसी सरकार का कंपनी का बोलबाला था। हालांकि, कंपनी अब बाजार में बने रहने के लिए भी संघर्ष कर रही है।

कर्मचारियों को VRS पेशकश कर रही MTNL

सरकार ने एमटीएनएल के स्वतंत्र परिचालन को बंद कर दिया है और ग्राहक अब सीधे एमटीएनएल से रिचार्ज नहीं कर सकते हैं। इसके बजाय, रिचार्ज समेत एमटीएनएल के संचालन को अब बीएसएनएल द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। इसके अलावा एमटीएनएल अपने कर्मचारियों को वीआरएस (वॉलंटरी रिटायरमेंट स्किम) की पेशकश की जा रही है।

सरकार ने अपने परिचालन को पूरी तरह से बीएसएनएल को ट्रांसफर करने से पहले एमटीएनएल के 30,000 करोड़ रुपये के भारी कर्ज का पुनर्गठन करने की योजना बनाई है।

हालांकि, एमटीएनएल आधिकारिक तौर पर अभी बंद नहीं हुई है लेकिन इसका स्वतंत्र अस्तित्व अब समाप्त किया जा रहा है। साथ ही इस टेलीकॉम कंपनी की सेवाएं बीएसएनएल के नियंत्रण में जारी रहेंगी।

सरकार एमटीएनएल के 3,000 कर्मचारियों को वीआरएस देने या उन्हें बीएसएनएल में ट्रांसफर करने की भी योजना बना रही है। एमटीएनएल की बिगड़ती फाइनेंशियल हेल्थ के कारण इसका ऑपरेशन बीएसएनएल को सौंपा जा रहा है।

एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों तकनीकी दौड़ में पीछे

जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां फ़ास्ट इंटरनेट और बेहतर कॉलिंग सर्विस देकर 4जी और 5जी की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनियां अभी भी संघर्ष कर रही हैं।

एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों इस तकनीकी दौड़ में पिछड़ गए हैं, जिसके चलते इन दोनों कंपनियों के ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा घट गई है। रिलायंस जियो 40.48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे है।

इसके बाद भारती एयरटेल 33.12 प्रतिशत और वोडाफोन-आइडिया 18.77 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। इसकी तुलना में बीएसएनएल (BSNL) के पास केवल 7.46 प्रतिशत और एमटीएनएल (MTLN) के पास मात्र 0.16 फीसदी ग्राहक आधार है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement