facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब बैंक और बीमा की असली कॉल ऐसे पहचानें! ट्राई का बड़ा फैसला

Advertisement

अब बैंक और बीमा कंपनियों की असली कॉल तुरंत पहचानेंगे! ट्राई ने किया बड़ा ऐलान

Last Updated- November 20, 2025 | 9:26 AM IST
TRAI

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा संस्थाओं (बीएफएसआई) को निर्देश दिया कि वे सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए अगले साल 1 जनवरी से चरणबद्ध समयसीमा के तहत नई ‘1600’ नंबर वाली श्रृंखला अपनाएं। फिलहाल, ये वित्तीय संस्थान 10 अंकों के मोबाइल नंबर या लैंडलाइन कनेक्शन का उपयोग करते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से नियमन वाली संस्थाओं को उनकी सेवा और लेनदेन कॉल की पहचान के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य फर्जी, वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट पर अंकुश लगाना है। हाल के दिनों में यह तेजी से उभरता हुआ साइबर अपराध बन गया है, जहां धोखेबाज अक्सर वॉयस अथवा वीडियो कॉल के जरिये अनजान लोगों से पैसे ऐंठने के लिए सरकारी या प्रवर्तन अधिकारी होने का दावा करते हैं।

नियामक ने अपने निर्देश में कहा, ‘हितधारकों के साथ ट्राई की बातचीत के आधार पर यह माना गया कि अब समय आ गया है कि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जो संस्थाएं सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए मानक 10 अंकों वाले नंबरों का उपयोग कर रही हैं, वे धोखाधड़ी या भ्रामक कॉल के जोखिम को कम करने के लिए 1600 श्रृंखला के नंबरों को अपना लें जिससे विश्वसनीय वित्तीय संस्थानों की आड़ में गुमराह करने वाली कॉलों से बचा जा सके। ‘ दूरसंचार नियामक ने नियामकों की संयुक्त समिति की बैठकों में हुए विचार-विमर्श के बाद बीएफएसआई क्षेत्र के नियामकों से समयसीमा के बारे में जानकारी ली है।

विशेषज्ञों ने कहा कि नंबरों की शुरुआत 1600 से करने को अनिवार्य करके, नियामक उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलर की पहचान करना आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। इस कवायद से अनचाहे वाणिज्यिक कॉलों से धोखेबाजों के हाथों ठगे जाने की संभावना कम हो जाएगी। निर्देशों के मुताबिक रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वाणिज्यिक बैंकों को 1 जनवरी, 2026 तक 1600 नंबर श्रृंखला का उपयोग शुरू करने की अनुमति दी गई है।

बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), भुगतान बैंकों और स्मॉल फाइनैंस बैंकों को 1 फरवरी, 2026 तक इसे शुरू करना है जबकि बाकी एनबीएफसी सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 1 मार्च, 2026 से। निर्देशों में सभी म्युचुअल फंडों और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों सहित सेबी-नियमन वाली संस्थाओं के लिए 15 फरवरी, 2026 तक इसे अपनाना अनिवार्य किया गया है जबकि पात्र शेयर ब्रोकरों को 15 मार्च, 2026 तक 1600 नंबर श्रृंखला का उपयोग शुरू करना है। नियामक ने कहा कि अन्य मध्यस्थ सत्यापन के बाद स्वेच्छा से स्थानांतरित हो सकते हैं।

नियामक ने कहा कि पीएफआरडीए के तहत केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों और पेंशन फंड प्रबंधकों को 15 फरवरी, 2026 तक नई श्रृंखला अपनानी होगी। इस बीच, बीमा क्षेत्र की संस्थाओं के लिए 1600 नंबर श्रृंखला अपनाने की समय सीमा पर भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के साथ चर्चा चल रही है और इसे बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

दूरसंचार विभाग ने बीएफएसआई क्षेत्र की संस्थाओं और सरकारी संगठनों को उनकी सेवाओं और लेन-देन संबंधी कॉलों को अन्य वाणिज्यिक संचारों से स्पष्ट रूप से अलग करने के लिए ‘1600’ नंबर वली श्रृंखला दी थी। उल्लेखनीय है कि करीब 485 संस्थाओं ने पहले ही 1600 श्रृंखला को अपना लिया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement