facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI: फरवरी में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 119.7 करोड़ हुई

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में लैंडलाइन और मोबाइल सेवा दोनों क्षेत्रों में सभी सर्किलों में ग्राहक आधार में वृद्धि दर्ज की गई।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:10 PM IST
TRAI

देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या फरवरी में पिछले महीने की तुलना में 0.38 प्रतिशत बढ़कर 119.7 करोड़ हो गई। दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में शहरी टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 66.37 करोड़ हो गई जबकि ग्रामीण उपभोक्ता 0.34 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर के साथ 53.13 करोड़ हो गई।

ट्राई की मासिक ग्राहक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडबैंड के कुल ग्राहकों की संख्या भी जनवरी के अंत में 91.10 करोड़ से बढ़कर फरवरी के अंत में 91.67 करोड़ हो गई। ब्रॉडबैंड बाजार में शीर्ष पांच सेवा प्रदाताओं की हिस्सेदारी 98.35 प्रतिशत है। इनमें रिलायंस जियो (52.2 प्रतिशत), भारती एयरटेल (29.41 प्रतिशत), वोडाफोन आइडिया (13.80 प्रतिशत), बीएसएनएल (2.69 प्रतिशत), और एट्रिया कन्वर्जेंस (0.24 प्रतिशत) शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में लैंडलाइन और मोबाइल सेवा दोनों क्षेत्रों में सभी सर्किलों में ग्राहक आधार में वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी के अंत में लैंडलाइन ग्राहकों की संख्या 1.73 प्रतिशत की मासिक वृद्धि के साथ 3.31 करोड़ हो गई। ट्राई ने कहा कि लैंडलाइन बाजार में सार्वजनिक कंपनियों बीएसएनएल, एमटीएनएल और एपीएसएफएल की कुल 28.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दूरसंचार नियामक के मुताबिक, फरवरी महीने में वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 0.34 प्रतिशत की मासिक वृद्धि के साथ बढ़कर 116.46 करोड़ हो गई।

 

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement