facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TTDF: दूरसंचार तकनीकी विकास कोष का विस्तार तय, 6 गुना बढ़ सकती है रकम

Advertisement

इस लक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र संचार विस्तार के अलावा ‘भारत में निर्मित’ नेटवर्किंग और दूरसंचार उपकरण के शोध व विकास को शामिल किया जा सकता है।

Last Updated- June 02, 2024 | 10:06 PM IST
telecom

Telecom Technology Development Fund: दूरसंचार उपकरणों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए दूरसंचार के शोध व विकास से जुड़े एक कोष का विस्तार किया जा सकता है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दूरसंचार तकनीक विकास कोष (TTDF) सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (USOF) के पांच फीसदी या करीब 500 करोड़ रुपये है। इसे बढ़ाकर करीब 3,000 करोड़ रुपये किया जा सकता है।

इस लक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र संचार विस्तार के अलावा ‘भारत में निर्मित’ नेटवर्किंग और दूरसंचार उपकरण के शोध व विकास को शामिल किया जा सकता है। अक्टूबर 2022 से जारी TTDF का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचार प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों में अनुसंधान एवं विकास को वित्तीय मदद करना और दूरसंचार का तंत्र विकसित करना है।

इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य तकनीक के स्वामित्व व घरेलू विनिर्माण को बढ़ाना, आयात कम करना, निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देना और भारत में बौद्धिक संपत्ति अधिकार (आईपीआर) की संख्या में इजाफा करना है।

दूरसंचार विभाग ने प्रौद्योगिकी डिजाइन, विकास, दूरसंचार उत्पादों और समाधानों के व्यवसायीकरण में शामिल उद्योग, शिक्षा और सरकारी विभागों से TTDF के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘ इस सोच का मकसद देश में जारी शोध का फायदा उठाना और 5 जी और 6 जी मिशनों के तहत सरकार के उद्देश्यों को बढ़ावा देना है।’

बढ़ा हुआ TTDF USOF से प्राप्त हो सकता है। USOF में 31 जनवरी 2024 तक 79,638 करोड़ रुपये थे। राष्ट्रीय स्तर पर दूरसंचार आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए पूंजी मुहैया कराने का प्राथमिक स्रोत USOF है।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement