facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VI के शेयरधारकों ने दी 20,000 करोड़ जुटाने को मंजूरी

Advertisement

Fundraising approval by VI shareholders: 85 प्रतिशत शेयरधारकों ने इस ई-वोटिंग में भाग लिया, जबकि 99 प्रतिशत वोट नई रकम जुटाने के ‘विशेष समाधान’ के पक्ष में पड़े।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:36 PM IST
Voda Idea FPO

वोडाफोन आइडिया (वीआई) को अपने शेयरधारकों से प्रतिभूतियां जारी करके 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की अनुमति मिल गई है। आर्थिक रूप से संकट का सामना कर रही दूरसंचार परिचालक ने आज शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए आयोजित असाधारण आम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि 85 प्रतिशत शेयरधारकों ने इस ई-वोटिंग में भाग लिया, जबकि 99 प्रतिशत वोट नई रकम जुटाने के ‘विशेष समाधान’ के पक्ष में पड़े।

अलबत्ता निदेशक मंडल द्वारा दी गई नवीनतम मंजूरी कंपनी द्वारा जुटाई जाने वाली 45,000 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि की तुलरा में आधी से भी कम है। फरवरी में वीआई के निदेशक मंडल ने इक्विटी और ऋण दोनों के जरिये 45,000 करोड़ रुपये जुटाने के कार्यक्रम को मंजूरी दी थी। शेष धनराशि फॉलो-ऑन इश्यू के जरिये जुटाई जाएगी।

रकम जुटाए जाने के बाद इस धनराशि से दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अपने 4जी नेटवर्क का विस्तार और 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है। उपभोक्ताओं के लगातार कंपनी से निकलने को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी होगा। दूरसंचार कंपनी पिछले 17 महीने से लगातार अपने उपभोक्ताओं को गंवा रही है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement