facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone idea को छह से नौ महीने में चुनिंदा इलाकों में 5G सर्विस शुरू करने की उम्मीद

Advertisement

गौरतलब है कि वोडफोन आईडिया की दोनों प्रतिद्वंद्वी कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो कई महीने पहले ही 5जी सेवाएं पेश कर चुकी हैं।

Last Updated- April 15, 2024 | 3:38 PM IST
Vodafone-idea share price

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) को छह से नौ माह में चुनिंदा इलाकों में 5जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अक्षय मूंदड़ा ने अपने 18,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) से पहले सोमवार को यह बात कही।

मूंदड़ा ने कहा कि 5G सेवाओं को शुरू करना जनता से पूंजी जुटाने के उद्देश्यों में से एक है और एक बार कोष आने के बाद….इसे शुरू करने का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 5जी की शुरुआत से अगले 24-30 महीने में कंपनी के कुल राजस्व में इसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होगी। हालांकि, मूंदड़ा ने 5जी सेवाएं कब शुरू की जाएंगी, इसपर कोई विशिष्ट समयसीमा साझा नहीं दी।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत के लिए 5,720 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है और बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है। मूंदड़ा ने इसकी शुरुआत किस स्थान से की जाएगी यह जानकारी भी नहीं दी।

गौरतलब है कि इसके दोनों प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो कई महीने पहले ही 5जी सेवाएं पेश कर चुकी हैं। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) को मंजूरी दी है। एफपीओ 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 10-11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement