facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब आगे क्या? वोडाफोन आइडिया की मुश्किलें बढ़ीं, सरकार ने इक्विटी बदलने से किया इनकार

Advertisement

केंद्र सरकार, वित्तीय संकट से जूझ रही दूरसंचार परिचालक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

Last Updated- March 24, 2025 | 10:14 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

सरकार वोडाफोन आइडिया (वी) के बकाया को इक्विटी में बदलने पर तभी विचार करेगी जब कोई और विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। केंद्र सरकार, वित्तीय संकट से जूझ रही दूरसंचार परिचालक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार चाहती है कि वोडाफोन आइडिया अपने दम पर निवेश जुटाए।

वर्ष 2024 की शुरुआत से ही वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने बार-बार कहा है कि वर्ष 2021 के वित्तीय राहत पैकेज के अनुसार कंपनी, सरकार को बकाया राशि को इक्विटी में बदलने के लिए गुजारिश कर सकती है। वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को एक पत्र लिखा था जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि उस वक्त यह उम्मीद की जा रही थी कि दूरसंचार कंपनी प्राथमिकता के आधार पर रणनीतिक स्रोतों से ताजा पूंजी जुटाए।

दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘कंपनी ने पहले ही महत्वपूर्ण तरीके फंड जुटाया है जो इसके नेटवर्क विस्तार और दीर्घावधि में वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए जरूरी था।’  दूरसंचार कंपनी ने इक्विटी के माध्यम से 26,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं हालांकि बैंक अधिकारियों ने सरकार, वेंडर और टावर कंपनियों पर कंपनी की कई भुगतान देनदारियों को लेकर चिंता जताई थी।                   

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement