facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea बैंक गारंटी से छूट को लेकर दूरसंचार विभाग से कर रही है चर्चा, 24,747 करोड़ रुपये के भुगतान की तैयारी

Advertisement

वीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने बैंक गारंटी के संबंध में दूरसंचार विभाग के साथ विस्तार से अपना पक्ष रखा है।

Last Updated- October 08, 2024 | 7:48 PM IST
Vodafone idea

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि वह बैंक गारंटी माफ करने के लिए दूरसंचार विभाग के साथ चर्चा कर रही है। कंपनी को 2022 से पहले हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के भुगतान की नियत तारीख से एक साल पहले बैंक गारंटी देना जरूरी है।

दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) को अगले साल सितंबर में देय 24,747 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम भुगतान के आश्वासन के तौर पर बैंक गारंटी जमा करने को कहा है। नियमों के मुताबिक, बैंक गारंटी भुगतान की नियत तारीख से कम-से-कम एक साल पहले जमा करनी होती है।

वीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने बैंक गारंटी के संबंध में दूरसंचार विभाग के साथ विस्तार से अपना पक्ष रखा है। दूरसंचार कंपनी ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 से पहले हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए बैंक गारंटी की शर्तों को हटाने के लिए दूरसंचार विभाग के साथ हमारी बातचीत जारी है। यह उद्योग की भी मांग है।’’

सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम भुगतान बकाया के लिए बैंक गारंटी जमा करने से दूरसंचार कंपनियों को छूट देने के मुद्दे पर वित्त मंत्रालय से भी संपर्क किया है। वोडाफोन आइडिया ने 2022 और 2024 के स्पेक्ट्रम नीलामी नियमों का हवाला देते हुए बैंक गारंटी प्रावधान से राहत की मांग की है। इन नियमों में वार्षिक किस्तों के लिए बैंक गारंटी देने का प्रावधान हटा दिया गया है।

वित्तीय संकट से गुजर रही दूरसंचार कंपनी ने पहले लंबित भुगतान पर लगभग 16,000 करोड़ रुपये की ब्याज देनदारी को चुकाया है और कंपनी में सरकार को हिस्सेदारी देने की पेशकश भी की है।

सरकार के पास वीआईएल में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वीआईएल ने सरकार से 70,000 करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये पर राहत की मांग की है।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement