facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AGR विवाद सुलझने के बाद VI ने बनाई नई रणनीति, बैंक फंडिंग से पूंजी जुटाकर नेटवर्क विस्तार की योजना

Advertisement

ब्रोकरों का कहना है कि दूरसंचार कंपनी अगले दो वर्षों में टावर उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे टावर प्रदाता इंडस टावर्स पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

Last Updated- January 29, 2026 | 10:00 PM IST
Vodafone Idea
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया (वी) की 45,000 करोड़ रुपये की कायाकल्प योजना काफी हद तक बैंकों से मिलने वाली फंडिंग पर निर्भर करेगी, क्योंकि दूरसंचार क्षेत्र की तीसरे पायदान की कंपनी ने अगले कुछ महीनों में 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनियों पर नजर रखने वाले ब्रोकरों का कहना है कि दूरसंचार कंपनी अगले दो वर्षों में टावर उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे टावर प्रदाता इंडस टावर्स पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बीएनपी पारिबा के विश्लेषकों ने कहा, ‘वी की आक्रामक नेटवर्क निवेश योजना इंडस टावर्स के लिए सकारात्मक है।’ ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 में लगभग 42,000 को-लोकेशन जोड़ने पर विचार किया है। फर्म के विश्लेषकों ने कहा कि सभी नए टावर या साइट इंडस को नहीं जा सकते हैं।  

बुधवार को घोषित वी की नई रणनीति नेटवर्क विस्तार, मुनाफे और ग्राहक जोड़ने पर केंद्रित है। कंपनी ने अगले तीन साल में दो अंक की राजस्व वृद्धि, एबिटा में तीन गुना बढ़ोतरी और लगातार ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह बदलाव समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर लंबे समय से चल रहे विवाद के सुलझने के बाद हुआ है, जिससे अब कंपनी सुधार के मोड में जा सकती है।

सिटी के विश्लेषकों ने कहा कि पूंजीगत खर्च योजना से 15 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का पता चलता है, लेकिन सफलता पूरी तरह से क्रियान्वयन, टैरिफ बढ़ोतरी और प्रतिस्पर्धी परिवेश पर निर्भर करेगी। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, ‘फिर भी, यह इंडस टावर्स के लिए अच्छा संकेत है। वह वीआई 2.0 की एक मुख्य लाभार्थी बनी हुई है।’

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement