facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea को मिलेगा 2,458 करोड़ रुपये का फंड, शेयर बेचकर जुटाएगी रकम

Advertisement

रेगुलेटरी फाइलिंग में वोडाफोन आइडिया ने बताया कि वह नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1,520 करोड़ रुपये के 102.7 करोड़ शेयर आवंटित करेगी।

Last Updated- June 13, 2024 | 5:01 PM IST
Vodafone idea

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 13 जून को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने फंड जुटाने के लिए करीब 166 करोड़ नए शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये शेयर 14.80 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचे जाएंगे और इस तरीके से कंपनी को कुल मिलाकर 2,458 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है।

रेगुलेटरी फाइलिंग में वोडाफोन आइडिया ने बताया कि वह नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1,520 करोड़ रुपये के 102.7 करोड़ शेयर आवंटित करेगी। वहीं, एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 938 करोड़ रुपये के 63.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।

वोडाफोन आइडिया ने ये भी बताया कि कंपनी के बोर्ड ने इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए 10 जुलाई को एक्सट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग आयोजित करने की भी स्वीकृति दे दी है। बता दें कि बीएसई पर वोडाफोन आइडिया के शेयर 13 जून को 2.25 फीसदी नीचे 16.07 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

वहीं, मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले ऋणदाताओं के एक संघ ने दूरसंचार कंपनी को 14,000 करोड़ रुपये के ऋण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कंपनी 5G सेवाओं को लॉन्च करने सहित कई उपायों के जरिए अपने घाटे को कम करने की कोशिश कर रही है।

पिछले महीने वोडाफोन आइडिया ने मार्च तिमाही में घाटे का आंकड़ा बढ़कर ₹7,675 करोड़ बताया था। कंपनी का कहना है कि ब्याज और वित्तीय लागत बढ़ने की वजह से घाटा हुआ है। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो कंपनी का घाटा ₹31,238.4 करोड़ रहा है, जो कि पिछले साल के ₹29,301.1 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि, कंपनी की सालाना आय में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जो 1.1% बढ़कर ₹42,651.7 करोड़ हो गई है।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement