facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone ने इंडस टावर्स में बेचीं 18% हिस्सेदारी, 15,300 करोड़ रुपये में हुई डील

Advertisement

वोडाफोन ने एक बयान में कहा, “वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने इंडस टावर्स लिमिटेड में 48.47 करोड़ शेयर बेच दिए। ये शेयर इंडस की शेयर पूंजी का 18 प्रतिशत हैं।”

Last Updated- June 19, 2024 | 7:10 PM IST
Vodafone exits Indus Towers, raises Rs 2,800 cr; clears Rs 890 cr dues Vodafone ने प्राप्त राशि में से 890 करोड़ रुपये का उपयोग ऋणदाताओं का बकाया चुकाने में किया है।

ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने टावर कारोबार से जुड़ी इंडस टावर्स (Indus Towers) में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.7 अरब यूरो (लगभग 15,300 करोड़ रुपये) में बेच दी है।

वोडाफोन ने बुधवार को कहा कि वह इस राशि के बड़े हिस्से का उपयोग भारत में कंपनी की परिसंपत्तियों के एवज में बैंक से लिए गए 1.8 अरब यूरो के बकाया ऋण का भुगतान करने में करेगी।

वोडाफोन ने एक बयान में कहा, “वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने इंडस टावर्स लिमिटेड में 48.47 करोड़ शेयर बेच दिए। ये शेयर इंडस की शेयर पूंजी का 18 प्रतिशत हैं।”

कंपनी ने कहा, “इस बिक्री से 153 अरब रुपये (1.7 अरब यूरो) की सकल आय हुई है। इस राशि का विशेष तौर पर इस्तेमाल वोडाफोन की भारतीय परिसंपत्तियों पर बैंकों से लिए गए 1.8 अरब यूरो के बकाया कर्ज को चुकाने में किया जाएगा।”

इस शेयर बिक्री के बाद इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई है। इस बीच, भारती एयरटेल ने लगभग 2.69 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के साथ इंडस टावर्स में अपनी हिस्सेदारी एक प्रतिशत बढ़ा ली है।

एयरटेल (Airtel) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “इंडस टावर्स के 2.7 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए विशेष समिति के अनुमोदन के बाद कंपनी ने बाजार में लगभग 2.69 करोड़ यानी एक प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।” इस सौदे के साथ, इंडस टावर्स में एयरटेल की हिस्सेदारी 47.95 प्रतिशत से बढ़कर 48.95 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement