facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लैब-ग्रो डायमंड बाजार में टाइटन की एंट्री, ‘बीयॉन’ ब्रांड से लीडर बनने की तैयारी

Advertisement

टाइटन के एमडी अजय चावला ने बुधवार को एक निवेशक कॉल के दौरान विश्लेषकों को बताया, ‘बीयॉन के साथ हम शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं

Last Updated- January 07, 2026 | 10:07 PM IST
Diamond

टाइटन कंपनी ने हाल ही में प्रयोगशाला (लैब) में तैयार किए गए हीरे के क्षेत्र में बीयॉन के साथ प्रवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य नए ब्रांड के साथ शीर्ष स्थान हासिल करना है।

टाइटन के प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय चावला ने बुधवार को एक निवेशक कॉल के दौरान विश्लेषकों को बताया, ‘बीयॉन के साथ हम शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में, जब हम पांच से 10 स्टोर खोल लेंगे तब हमें बेहतर ढंग से समझ में आएगा कि हर एक सामान को बनाने और बेचने में कितना खर्च आ रहा है और हमारी कुल कमाई कितनी हो रही है। इससे हमें पता चलेगा कि हमारा अनुमान सही था या नहीं।’

चावला ने आगे कहा कि अगले कुछ महीनों में ये स्टोर खुल जाएंगे लेकिन कंपनी इन्हें सिर्फ महानगरों तक ही सीमित नहीं रखेगी। एक बार जब हमें यह समझ में आ जाएगा कि ये कैसे काम कर रहा है तब हम इसे और आगे भी ले जाएंगे।’ कंपनी का अनुमान है कि लैब में तैयार किए गए डायमंड का बाजार पूरे डायमंड जड़े हुए गहनों के बाजार का 2 प्रतिशत से भी कम है।

चावला ने आगे कहा, ‘लेकिन इसमें बढ़ने की संभावना है। सवाल यह है कि आखिर यह कितना बड़ा होगा? हम अभी नहीं जान पाएंगे। यह बहुत शुरुआती चरण है और हम जानते हैं कि हम यह तब भी कर सकते हैं जब हम विकास कर रहे हैं और अपने मौजूदा कीमती हीरे के ब्रांड क्षेत्र में लगातार निवेश कर रहे हैं, जो तनिष्क, मिया, कैरटलेन, जोया हैं।’

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement