facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCap के लिए Hinduja की पेशकश के खिलाफ Torrent ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Advertisement

यह दूसरी बार है कि टोरेंट ने NCLT द्वारा IIHL की समाधान योजना की मंजूरी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की है।

Last Updated- October 04, 2023 | 9:38 PM IST
Reliance Capital

अहमदाबाद स्थित टोरेंट इन्वेस्टमेंट (Torrent Investment) ने हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) द्वारा दिवालिया रिलायंस कैपिटल (RCap) का अधिग्रहण करने के लिए प्रस्तुत की गई समाधान योजना पर रोक लगाने के लिए दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

टोरेंट ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अर्जेंट याचिका में, 26 अप्रैल को रिलायंस कैपिटल की संपत्ति की नीलामी के दूसरे दौर को चुनौती देने वाली अपनी लंबित अपीलों को जल्द से जल्द हल करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप का तत्काल अनुरोध किया।

हिंदुजा समूह का IIHL एकमात्र बोलीदाता के रूप में उभरा

दूसरे दौर की नीलामी में, टोरेंट इन्वेस्टमेंट के बाहर होने के बाद हिंदुजा समूह का IIHL एकमात्र बोलीदाता के रूप में उभरा। IIHL ने 9,800 करोड़ रुपये की नकद बोली जमा की। जून में, रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने 99.6 प्रतिशत वोट प्राप्त करके IIHL की समाधान योजना को भारी मंजूरी दे दी। योजना को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

यह दूसरी बार है कि टोरेंट ने NCLT द्वारा IIHL की समाधान योजना की मंजूरी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की है। इससे पहले 25 अगस्त को टोरेंट का पहला प्रयास असफल रहा था जब अदालत ने कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Also read: ब्रिटेन की ‘Superdry’ दक्षिण एशिया की आईपी संपत्तियां Reliance को बेचेगी, 402 करोड़ रुपये में हुई डील

सुप्रीम कोर्ट 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा

टोरेंट के नए प्रयास में कहा गया है कि जब उसकी अपीलें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित थीं, तो रिलायंस कैपिटल के लिए लेनदारों की समिति (COC) ने नीलामी के दूसरे दौर को आगे बढ़ाया और IIHL की समाधान योजना को मंजूरी दे दी, और इसे NCLT की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया। NCLT 25 अक्टूबर को IIHL की योजना पर सुनवाई करेगा। टोरेंट इन्वेस्टमेंट के अनुसार, कंपनी की सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित होने के बावजूद बैंकों द्वारा ये कार्रवाई की गई।

टोरेंट ने कहा कि उसने फिर से इन घटनाक्रमों के कारण अपनी लंबित अपीलों पर तुरंत सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खीचने का प्रयास किया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement