facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रांसफर प्राइसिंग के बदलाव अगले तीन महीने में होंगे स्पष्ट

Advertisement

ट्रांसफर प्राइसिंग से मतलब एक ही बहुराष्ट्रीय फर्म की दो इकाइयों के बीच लेनदेन में लगाए गए वास्तविक मूल्य से है।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:16 PM IST
Budget

केंद्रीय बजट 2025-26 में ट्रांसफर प्राइसिंग रेगुलेशन के प्रस्तावित बदलावों के संबंध में सरकार अगले तीन महीने में स्पष्टीकरण दे सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अनुपालन का बोझ कम करने के लिए बजट में ट्रांसफर प्राइसिंग के लिए ब्लॉक मूल्यांकन तंत्र का प्रस्ताव किया गया है ताकि वैश्विक परिपाटी के मुताबिक तीन साल के लिए कर व्यवस्था में स्थिरता रहे। इस नजरिये के तहत एक जैसे सौदों के लिए अतिरिक्त दो साल तक पूर्वनिर्धारित आर्म लेंथ प्राइस (एएलपी) लागू रहेगी।

ट्रांसफर प्राइसिंग से मतलब एक ही बहुराष्ट्रीय फर्म की दो इकाइयों के बीच लेनदेन में लगाए गए वास्तविक मूल्य से है। चूंकि अलग-अलग देशों में कर दरें अलग-अलग होती हैं, इसलिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ट्रांसफर प्राइस तय करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है ताकि उनके समूह की कुल कर देयता कम से कम हो।

अधिकारी ने कहा, ‘हम तीन महीने के भीतर समान तरह के लेनदेन के निर्धारण पर स्पष्टता जारी करेंगे। हम यह भी स्पष्ट करेंगे कि क्या ऐसे लेनदेन पर विवाद किया जा सकता है।’ वित्त वर्ष 2025 में शामिल यह प्रस्तावित संशोधन संसद से पारित होने के बाद अगले साल 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो सकता है।

फिलहाल, आयकर अधिनियम की धारा 92 से 92 एफ के तहत हरेक लेनदेन के लिए एएलपी हर वित्त वर्ष के लिए अलग से निर्धारित की जाती है, जिससे आमतौर पर एक जैसे लेनदेन के लिए बार-बार मूल्यांकन करना पड़ता है। नतीजतन, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अनुपालन लागत बढ़ी हुई है और ट्रांसफर प्राइसिंग अधिकारियों पर काम का बोझ भी बढ़ा रहता है। प्रस्तावित ढांचे के तहत करदाताओं के पास आयकर विभाग द्वारा तय की गई बहु वर्षीय एएलपी निर्धारण प्रक्रिया अपनाने का विकल्प होगा।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement