facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uber का नया दांव: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोकी जाएंगी दुर्घटनाएं, यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता

Advertisement

इसके अलावा कंपनी राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क बढ़ा रही है और यह जायजा भी ले रही है कि सुरक्षा पर निवेश से वास्तव में कोई फायदा होता है या नहीं

Last Updated- March 23, 2026 | 10:16 PM IST
Uber
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में कैब सेवाएं देने वाले प्लेटफॉर्म यात्रियों का भरोसा जीतने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उबर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। कंपनी पहले से ही खतरे को भांपने पर ध्यान दे रही है।

उबर की ‘उबर फॉर टींस’ सेवा के तहत किशोर अपने माता-पिता की निगरानी में कोई कैब राइड बुक कर सकते हैं और साथ ही ड्राइवरों नियमों की पालना करें, इसके लिए भी टूल लाया गया है। भारत और दक्षिण एशिया में उबर के सुरक्षा परिचालन प्रमुख सूरज नायर ने बताया कि कंपनी किसी घटना के बाद कदम उठाने से पहले ही अनुमान के आधार पर सुरक्षा के कदम उठाने की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा कंपनी राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क बढ़ा रही है और यह जायजा भी ले रही है कि सुरक्षा पर निवेश से वास्तव में कोई फायदा होता है या नहीं।

उबर देश के करीब 125 से ज्यादा शहरों में है, जहां ट्रैफिक, सड़क की स्थिति और स्मार्टफोन इस्तेमाल से जुड़ी क्षमता में काफी विविधता है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एआई संचालित सुरक्षा टूल्स पर जोर देना शुरू किया है जो किसी घटना पर कदम ही नहीं उठाते बल्कि उसे पहले से ही भांपने की कोशिश करते हैं।

इसका एक प्रमुख उदाहरण राइडचेक फीचर है, जो सफर के दौरान असामान्य गतिविधियों को पकड़ता है जैसे तय मार्ग से अलग दिशा में गाड़ी का जाना, लंबे समय तक रुकना या यात्रा का अचानक खत्म हो जाना आदि। नायर ने कहा, ‘भारत जैसे देश में, जहां ट्रैफिक जाम होने के साथ ही छोटे-छोटे रास्ते बदलना आम है, ऐसे में हमारे तंत्र को इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि वह सामान्य व्यवहार और असली खतरे में फर्क कर सके।’ 

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement