facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yamuna Expressway: सुरक्षा रियल्टी के प्रस्ताव पर यूपी सरकार का फैसला जल्द, 10,000 किसानों को मुआवजे का इंतजार

Advertisement

NCLT ने पिछले साल 7 मार्च को जेपी इन्फ्राटेक का अधिग्रहण सुरक्षा रियल्टी की तरफ से किए जाने को मंजूरी दी थी।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:17 PM IST
Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) ने बुधवार को नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल से कहा कि सुरक्षा रियल्टी के प्रस्ताव (जिसने कर्जदार जेपी इन्फ्राटेक को अपने हाथ में लिया है) पर उत्तर प्रदेश सरकार अभी विचार कर रही है।

एनसीएलटी ने पिछले साल 7 मार्च को जेपी इन्फ्राटेक का अधिग्रहण सुरक्षा रियल्टी की तरफ से किए जाने को मंजूरी दी थी। मुंबई की कंपनी ने 7,936 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, जिसके खिलाफ तीन अलग-अलग अपील खारिज कर दी गई थी। सुरक्षा समूह की तरफ से अधिग्रहण 20,000 से ज्यादा घर खरीदारों के लिए राहत लेकर आया। हालांकि यमुना विकास प्राधिकरण ने इस मंजूरी को चुनौती दी थी।

प्राधिकरण ने सुरक्षा समूह की समाधान योजना की सभी पांचों शर्तों को मंजूरी दी थी। यमुना एक्सप्रेसवे बनाने वाली जेपी नोएडा व ग्रेटर नोएडा में अपनी अलग-अलग आवासीय परियोजनाओं में करीब 32,000 घर देने में नाकाम रही थी।

जमीन पर प्रशासनिक नियंत्रण रखने वाले प्राधिकरण ने कहा था कि जेपी की संपत्ति के अधिग्रहण से पहले सुरक्षा समूह जमीन का 64.7 फीसदी बढ़ा हुआ मुआवजा (1,689 करोड़ रुपये) करीब 10,000 किसानों को चुकाए।

प्राधिकरण ने बुधवार को एनसीएलएटी से कहा कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते के बाद वह उसकी याचिका पर विचार करे। इसमें कहा गया है कि तब तक प्राधिकरण और सुरक्षा के बीच सभी मामलों का निपटान हो जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगली तारीख को अपील पर सुनवाई की जानी चाहिए।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement