facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virgin Atlantic: भारतीय आसमान में ऊंची उड़ान की तैयारी में वर्जिन

Advertisement

वर्जिन अटलांटिक का भारत में लक्ष्य 10 लाख सीट क्षमता, 2025 तक 5 दैनिक उड़ानें

Last Updated- April 03, 2024 | 11:21 PM IST
Virgin Atlantic

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलूरु तक अपनी नई सीधी दैनिक सेवा की शुरुआत के साथ ब्रिटेन की विमानन कंपनी वर्जिन अटलांटिक का इरादा साल 2025 तक भारत में 10 लाख सीट क्षमता तक पहुंचने का है। फिलहाल इसकी सीटों की संख्या लगभग 9 लाख है। एयरलाइन की लंदन हीथ्रो से बेंगलूरु में पहली उड़ान 1 अप्रैल, 2024 को उतरी थी।

विमानन कंपनी लंदन हीथ्रो से मुंबई के लिए अपनी दूसरी सीधी दैनिक सेवा की शुरुआत अक्टूबर 2024 से करेगी। ये दो नई सेवाएं वर्जिन अटलांटिक की दिल्ली और मुंबई की मौजूदा सेवाओं की पूरक हैं। मुंबई के लिए यह नई उड़ान भारत में कंपनी की पांचवीं दैनिक सेवा होगी और इसका 10 सीटों का यह लक्ष्य साल 2019 के बाद से 350 फीसदी क्षमता वृद्धि को दर्शाता है।

विमानन कंपनी के लिए भारत प्रमुख रणनीतिक बाजार है और अमेरिका के बाहर यह इसके विकास का सबसे बड़ा क्षेत्र है। वर्जिन अटलांटिक के मुख्य कार्याधिकारी शाई वीस ने आज बेंगलूरु में आयोजित कार्यक्रम में कहा ‘सीटों के लिहाज से उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारतीय बाजार में जबरदस्त मांग है, जो वैश्विक महामारी के बाद मजबूत हुई है।’

वीस ने कहा ‘भारत में हमारे लिए काफी बड़ा अवसर है। इसकी गतिशील, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और हमें इस क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मांग में भारी इजाफे की उम्मीद है। हम जानते हैं कि हमारे ग्राहक और लोग दोनों ही यहां यात्रा करना पसंद करते हैं और भारत में हमारा समृद्ध इतिहास है।

अगले साल परिचालन के 25 साल हो जाएंगे और बेंगलूरु के लिए अपनी नई दैनिक सेवा और मुंबई के लिए दूसरी दैनिक सेवा के साथ यह पहली बार होगा कि हम लंदन हीथ्रो से दस लाख से ज्यादा सीटों की पेशकश करेंगे।’

विमानन कंपनी का कहना है कि यात्रियों की उड़ान के साथ-साथ यह इजाफा फैशन, फार्मास्युटिकल्स और तकनीकी क्षेत्रों की ओर से माल ढुलाई में मदद के लिए अतिरिक्त क्षमता के साथ-साथ कार्गो संचालन के लिए भी मददगार होगा। पांच दैनिक सेवाओं के साथ ही ‘वर्जिन अटलांटिक कार्गो’ भारत के लिए चार करोड़ किलो से भी ज्यादा जगह की पेशकश करेगी, जो क्षमता के लिहाज से साल 2019 की तुलना में 336 फीसदी की वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement