facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara के बेड़े में 2024 तक होंगे कुल 70 विमान

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 6:31 PM IST
Vistara
PTI

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम ‘विस्तार’ का विस्तार जारी रहेगा और ऐसी उम्मीद है कि इसके पास 2024 के मध्य तक कुल 70 विमान होंगे। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिसंबर, 2022 में खत्म तिमाही में यह एयरलाइन अपने गठन के बाद पहली बार परिचालन लाभ में आई है।

कन्नन ने कहा कि अगले वर्ष के मध्य तक एयरलाइन के पास सात बोइंग 787 समेत कुल 70 विमान होंगे। इनमें 10 विमान ए321 और 53 विमान ए320 नियो होंगे। ए320 नियो में से 10 विमानों में सिर्फ इकोनॉमिक श्रेणी होगी बाकी के विमानों में सभी तीन श्रेणियां होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विस्तार जारी रखेंगे…और अंतरराष्ट्रीय मार्गों को जोड़ा जाएगा।’’

विस्तार ने कहा कि दिसंबर तिमाही में उसने एक अरब डॉलर के राजस्व को पार कर लिया है। एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे गठन के बाद पहली बार, शुद्ध मुनाफा दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही में हुआ है।’’

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement