facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दोबारा सोचेंगे कि भारत सही बाजार या नहीं: Ace Aviation

Advertisement

चैलेंज ग्रुप के मुख्य निवेश अधिकारी माइकल कोइश ने कहा, ‘हमारा भारतीय न्यायिक प्रणाली में विश्वास है और सौदे को अंतिम रूप देने के लिए हमें अन्य पक्षों के सहयोग की जरूरत है।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:28 PM IST
Ace Aviation

तीन बोइंग बी777 विमानों के अधिग्रहण के लिए जेट एयरवेज (Jet Airways) से लड़ रही एस एविएशन (Ace Aviation) ने आज बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगर सौदा नहीं होता है तो उन्हें इस पर दोबारा सोचना पड़ेगा कि भारत उनके लिए सही बाजार है भी या नहीं।

चैलेंज ग्रुप के मुख्य निवेश अधिकारी माइकल कोइश ने कहा, ‘हमारा भारतीय न्यायिक प्रणाली में विश्वास है और सौदे को अंतिम रूप देने के लिए हमें अन्य पक्षों के सहयोग की जरूरत है। हालांकि हमारे खासे निवेश और प्रयास के बावजूद अगर यह सौदा नहीं होता है तो हमें इस बात पर फिर से विचार करना होगा कि क्या भारत हमारे लिए सही बाजार है।’ चैलेंज ग्रुप माल्टा स्थित एस एविएशन की मूल कंपनी है।

कोइश ने कहा कि उन्होंने वैकल्पिक विमानों के लिए अन्य संभावित विक्रेताओं से संपर्क किया है क्योंकि इन वाइड-बॉडी विमानों को मालवाहक विमानों में तब्दील करने की समयसीमा 2025 की शुरुआत में आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘साल 2025 की शुरुआत में हमारे निर्धारित रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) स्लॉट के लिए समय पर बी777 विमान खरीदने में यह देरी हमारे लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी। हम यात्री विमानों को मालवाहक में तब्दील करने के लिए इन स्लॉट का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर खरीद में यह देरी हमारी अनुमानित समयसीमा से आगे बढ़ती है तो हमें तुरंत ही वैकल्पिक बी777 विमान तलाशने होंगे। हम बाजार में संबंधित 777-300 ईआर के अवसरों का पता लगाने के लिए पहले ही कुछ संभावित विक्रेताओं से संपर्क कर चुके हैं।’

एमआरओ ऐसी सुविधाएं होती हैं, जो सुनिश्चित करती हैं कि विमान का रखरखाव है और वे उड़ान की स्थिति में हैं। एस के लिए विमान को मालवाहक में बदलने का काम इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज करेगी। इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने एस के पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन उसे विमान खरीदने में दिक्कत हो रही है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement