facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2024 में आपकी इतने फीसदी बढ़ेगी सैलरी, ई-कॉमर्स और फाइनेंस सेक्टर वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

नौकरी छोड़ने की दर कम हुई, टैलेंट को बनाए रखना अभी भी चुनौतीपूर्ण

Last Updated- March 06, 2024 | 6:23 PM IST
salary- सैलरी

EY द्वारा प्रकाशित “फ्यूचर ऑफ पे 2024” रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियां 2024 में अपने कर्मचारियों को औसतन 9.6% वेतन वृद्धि दे सकती हैं। यह पिछले साल के बराबर ही है, लेकिन 2022 में दी गई 10.4% की वृद्धि से कम है। रिपोर्ट में कुछ क्षेत्रों को मार्क किया गया है जहां वेतन वृद्धि अधिक हो सकती है:

ई-कॉमर्स (10.9%)
फाइनेंशियल सर्विसेज (10.1%)
प्रोफेशनल सर्विसेज (10%)
रियल एस्टेट (10%)

रिपोर्ट से पता चलता है कि 2024 में वेतन वृद्धि 2022 की तुलना में कम होगी। क्योंकि ई-कॉमर्स और टेक्नॉलजी सेक्टर, जिन्होंने 2022 में बड़ी वृद्धि देखी थी, धीमा होने की उम्मीद है। क्योंकि हाल के सालों में तेजी से डिजिटल बदलावों के बाद बाजार में बहुत परिवर्तन आया है।

2024 में वेतन में उतनी वृद्धि नहीं होगी क्योंकि महामारी के कारण ऑनलाइन शॉपिंग पर असर पड़ा है और ऑनलाइन कंपटीशन अधिक है। साथ ही, सबसे कम कमाने वालों को छोड़कर, अधिकांश कर्मचारियों को 2024 में छोटे बोनस मिलेंगे।

नौकरी छोड़ने की दर हुई कम

नौकरी छोड़ने की दर महामारी से पहले के स्तर तक कम हो गई है। 2022 में यह 21.2% थी जो 2023 में घटकर 18.3% हो गई है। यह कमी मुख्य रूप से लोगों द्वारा स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने में कमी के कारण हुई है। 2023 में कुल नौकरी छोड़ने वालों में से 15.2% लोगों ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ी। स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने के मुख्य कारणों में बाजार रेट से मिल रही कम वेतन, सीखने और ग्रोथ के सीमित मौके और परफॉरमेंस एसेसमेंट रहे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रोफेशनल सर्विसेज और IT सेक्टर में नौकरी छोड़ने की दर सबसे अधिक है। यह दर कम होने के बावजूद भी पहले की तुलना में ज़्यादा ही है, जो बताता है कि कंपनियों के लिए टैलेंटेड कर्मचारियों को बनाए रखना अभी भी मुश्किल है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि नौकरी छोड़ने की दर कम हो रही है, जिसका कारण बाजार में टैलेंट की बेहतर उपलब्धता है।

“फ्यूचर ऑफ पे 2024” रिपोर्ट भारत में वेतन, वेतन स्ट्रक्चर और नौकरी छोड़ने की दरों में बदलावों का अध्ययन करती है। यह रिपोर्ट बिजनेस और HR प्रोफेशनल्स को यह समझने में मदद करती है कि कर्मचारियों को कैसे आकर्षित और बनाए रखा जाए।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement