facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहीं

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 11:31 PM IST
RBI launches UDGAM portal

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों के उपभोक्ता सेवा मानकों की समीक्षा के लिए गठित समिति ने कहा कि बैंकों व नियमन के दायरे में आने वाली अन्य इकाइयों द्वारा लिए जाने वाले शुल्क की तार्किकता भी निगरानी के दायरे में लाई जानी चाहिए।

इस समिति के अध्यक्ष रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो हैं। अन्य सिफारिश में समिति ने कहा है कि बैंकों को अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) मानदंड अपडेट नहीं करने के लिए किसी खाते का संचालन बंद नहीं करना चाहिए। सिफारिश यह भी है कि उधारी लेने वाले की संपत्ति के दस्तावेज वापस करने में देरी करने पर नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि नियमन के दायरे में आने वाली इकाइय़ों को उधार लेने वाले के जोखिम के वर्गीकरण का सूक्ष्म दृष्टिकोण होना चाहिए।नियमन के दायरे में आने वाली संस्थाओं के आंतरिक लोकपाल के असर को बढ़ाने के लिए समिति ने सिफारिश की है कि लोकपाल के वेतन आदि के भुगतान के लिए रिजर्व बैंक, इंडियन बैंक एसोसिएशन को कोष स्थापित करने को प्रेरित कर सकता है। थर्ड पार्टी उत्पादों की सेल्स टीम द्वारा क्रॉस सेलिंग को ऑडिट और सत्यापन के दायरे में होना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement