facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डायरेक्ट असाइनमेंट को बैंकों से वरीयता मिलने की संभावना

Advertisement

डायरेक्ट असाइमेंट या डीए वह तरीका है जिसमें वित्तीय संस्थान जैसे बैंक स्पेशल पर्पज व्हीकल के बिना एनबीएफसी जैसी अन्य इकाई से ऋणों के समूह को सीधे खरीद लेना।

Last Updated- October 27, 2025 | 11:16 PM IST
PSB

बैंकों के को-लेंडिंग मानदंडों में हालिया रियायत के बावजूद गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को को-लेंडिंग समझौतों की जगह डायरेक्ट असाइनमेंट (डीए) को वरीयता देने की संभावना है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि एनबीएफसी की को-लेंडिंग बढ़ने की उम्मीद है – यह परिचालन तालमेल और मजबूत ढांचों पर आधारित है – बैंक डीए को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

पीरामल एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी जयराम श्रीधरन ने कारोबारी आंकड़े जारी के बाद कार्यक्रम में कहा, ‘मेरे विचार से हम हालिया माहौल में को-लेंडिंग की जगह डीए में अधिक कारोबार देखेंगे। आप एक क्षेत्र में वृद्धि देखेंगे और वो है एनबीएफसी से एनबीएफसी को-लेंडिंग में वृद्धि, पर एनबीएफसी से बैंक को-लेंडिंग में कुछ गिरावट आ सकती है।’ पीरामल एंटरप्राइजेस का सितंबर 30 तक बैंकिंग साझेदारों से को-लेंडिंग कारोबार करीब 600 करोड़ रुपये है।

डायरेक्ट असाइमेंट या डीए वह तरीका है जिसमें वित्तीय संस्थान जैसे बैंक स्पेशल पर्पज व्हीकल के बिना एनबीएफसी जैसी अन्य इकाई से ऋणों के समूह को सीधे खरीद लेना। इस प्रक्रिया में ऋण बेचने वाली संस्थान अपने ऋण को कम कर देता है जबकि खरीदारी करने वाला संस्थान अपने ऋण पोर्टफोलियो का विस्तार कर लेता है और प्राप्त किए गए ऋण के ब्याज से आमदनी अर्जित करता है। इस तरीके के तहत खरीदारी करने वाला बैंक प्रत्यक्ष तौर पर ऋण के स्वामित्व को हासिल कर लेता है।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement