facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Bank और Yes बैंक पर लगा जुर्माना, RBI को मिली नियामकीय अनुपालन में खामी

Advertisement

रिजर्व बैंक के 31 मार्च, 2022 तक के पर्यवेक्षी निरीक्षण में दोनों बैंकों द्वारा उल्लंघन का मामला सामने आया।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:46 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण से संबंधित मानकों का पालन न करने के कारण आईसीआईसीआई बैंक पर 1 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं ग्राहक सेवा से जुड़े मानकों के उल्लंघन और आंतरिक/ऑफिस अकाउंट के अनधिकृत परिचालन के कारण निजी क्षेत्र के एक और बैंक येस बैंक पर 91 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बैंकिंग नियामक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक के 31 मार्च, 2022 तक के पर्यवेक्षी निरीक्षण में दोनों बैंकों द्वारा उल्लंघन का मामला सामने आया। रिजर्व बैंक ने पाया कि आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ संस्थानों को कुछ परियोजनाओं के लिए परिकल्पित बजट साधनों के बदले या वैकल्पिक बजट संसाधन को देखकर ऋण स्वीकृत किया और परियोजनाओं की व्यवहार्यता और पात्रता सुनिश्चित किए बगैर ऋण दिया कि ऋण भुगतान करने योग्य हैं या नहीं।

वहीं येस बैंक में नियामक ने पाया कि बैंक ने बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस की शर्तें पूरी नहीं कीं। बैंक ने ग्राहकों के नाम पर शून्य बैलेंस के कुछ आंतरिक खाते खोले। यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामी को देखते हुए की गई है और इसका मकसद बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या समझौते की वैधता प्रभावित करना नहीं है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement