facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का लाभ दिसंबर तिमाही में दोगुना बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 3:55 PM IST
Union Bank Q3 Result
Creative Commons licences

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में फंसे कर्जों में गिरावट आने से उसका एकल आधार पर लाभ दोगुना बढ़कर 2,245 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,085 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 24,154 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 19,454 करोड़ रुपये रही थी। आलोच्य अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार आया है।

इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 7.93 प्रतिशत पर आ गईं जबकि दिसंबर 2021 की तिमाही में यह 11.62 प्रतिशत पर थीं। इसी के साथ बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 2.14 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.09 प्रतिशत था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दिसंबर तिमाही में बढ़कर 14.45 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 13.92 प्रतिशत था। तीसरी तिमाही में बैंक ने स्टार यूनियन डायची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में शेयर निर्गम के तहत 50.20 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इसके बाद इस कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी 25.10 प्रतिशत पर बरकरार है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement