facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये को संभालने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा: गवर्नर संजय मल्होत्रा

Advertisement

RBI गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास 700 अरब डॉलर का मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार है और जरूरत पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप किया जाएगा।

Last Updated- May 25, 2026 | 11:43 AM IST
Indian Rupee
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (फाइल फोटो)

Indian Rupee Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विदेशी मुद्रा बाजार में व्यवस्थित गतिविधि सुनिश्चित करने के लिए “जो भी जरूरी होगा” वह करेगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मिंट अखबार को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। मल्होत्रा ने कहा कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद रुपये में करीब 6 प्रतिशत की तेज गिरावट आई है और मौजूदा समय में रुपया अंडरवैल्यूड दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि RBI किसी खास स्तर पर Indian Rupee को बनाए रखने का लक्ष्य नहीं रखता, लेकिन अगर बाजार में अव्यावहारिक दबाव बढ़ता है, तो केंद्रीय बैंक हस्तक्षेप करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विदेशी मुद्रा बाजार में व्यवस्थित मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा।

700 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

मल्होत्रा ने कहा कि RBI के पास पर्याप्त साधन मौजूद हैं, जिनमें करीब 700 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार भी शामिल है, जिससे किसी भी अनावश्यक सट्टेबाजी वाली गतिविधि को नियंत्रित किया जा सकता है। हालिया गिरावट के बाद यह कहा जा सकता है कि रुपया नाममात्र (Nominal) और REER (रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट) दोनों आधार पर अंडरवैल्यूड हो गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति सामान्य होने के बाद रुपया फिर मजबूत हो सकता है। RBI गवर्नर ने कहा, “हमें चालू खाता घाटा कम करने के लिए कदम उठाने होंगे, जिस दिशा में सरकार काम कर रही है। हमारे कैपिटल अकाउंट में भी कुछ सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि RBI का मुख्य मकसद महंगाई को नियंत्रित रखना है। अगर महंगाई का रुख नीतिगत गुंजाइश देता है, तो हम आर्थिक ग्रोथ को बूस्ट देने का कदम उठाएंगे।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement