facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों के खुदरा लोन पर रिजर्व बैंक की नजर

Advertisement

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 21 अप्रैल, 2023 तक खुदरा कर्ज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत वृद्धि हुई है

Last Updated- July 13, 2023 | 10:59 PM IST
RBI told, I-CRR rule will end by October 7
Business Standard

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2022-23 की सालाना वित्तीय जांच में बैंकों के खुदरा ऋण बही पर ज्यादा बारीकी से नजर रखना शुरू किया है। तीन वरिष्ठ बैंकरों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। कुछ साल की सुस्ती के बाद इसके पहले के वित्त वर्ष में बैंकों द्वारा दिया जा रहा ऋण तेजी से बढ़ा है और इसमें 15.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि खुदरा ऋण, खासकर असुरक्षित ऋण बहुत तेजी से बढ़ा है।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 21 अप्रैल, 2023 तक खुदरा कर्ज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत वृद्धि हुई है। खुदरा कर्ज में क्रेडिट कार्ड का बकाया 29.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पहली बार पार कर गया है। अन्य व्यक्तिगत ऋण में 24 प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह 11 लाख करोड़ रुपये पार कर गया है।

बैंक के 3 अधिकारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 23 के आंकड़ों की ऑडिट शुरू की थी, जो जोखिम पर आधारित निगरानी का हिस्सा है। कुल मिलाकर जहां बैंकों के बही ने बेहतर आकार लिया है, रिजर्व बैंक के अधिकारी खुदरा बही को बारीकी से देख रहे हैं।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले कुछ महीनों से कई बार बैंकों को चेतावनी दी है। जून के अंतिम सप्ताह में जारी वित्तीय स्तिरता रिपोर्ट के अग्रलेख में उन्होंने कहा, ‘यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि अक्सर अच्छे दिनों में जोखिम की उपेक्षा होती है, जिससे अस्थिरता के बीज पड़ते हैं।’

बैंकरों ने कहा कि केंद्री बैंक ने कर्जदाताओं को संकेत दिया है कि असुरक्षित ऋण और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिए गए ऋण पर नजर रखने की जरूरत है। एनबीएफसी को बैंकों का ऋण 21 अप्रैल तक पिछले साल की समान अवधि में 29.2 प्रतिशत बढ़कर 13.45 लाख करोड़ रुपये होगया है।

क्रिसिल रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर अजित वेलोनी ने कहा कि सुरक्षित के साथ असुरक्षित ऋण के लिए उधारी लेने वालों के चयन में क्रेडिट स्कोर अहम भूमिका निभा रहा है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement