facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UCO Bank Q2 Results: बैंक का मुनाफा 50% बढ़ा, सितंबर तिमाही में 603 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Advertisement

UCO Bank Q2 Results: बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 6,078 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,219 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 20, 2024 | 12:57 PM IST
UCO Bank
UCO Bank Q2 Results

UCO Bank Q2 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़कर 603 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 402 करोड़ रुपये था। ब्याज आय में बढ़ोतरी के कारण यह मुनाफा देखने को मिला है।

यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसकी कुल आमदनी 7,071 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,866 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 6,078 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,219 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Kotak Mahindra Q2 Results: सितंबर तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर 3,344 करोड़ रुपये पहुंचा

बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,917 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी सुधारकर 3.10 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो बीते वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.84 प्रतिशत था।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्विनी कुमार ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि यह बढ़त आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement