facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गठबंधन सरकार से बॉन्ड बाजार को उधारी में कटौती की उम्मीदें कम, RBI कर सकता है बायबैक

Advertisement

Bond market: RBI द्वारा सरकार को रिकॉर्ड अधिशेष हस्तांतरण के बाद, बॉन्ड कारोबारियों को उम्मीद थी कि सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी सकल उधारी कम कर सकती है।

Last Updated- June 05, 2024 | 11:25 PM IST
FPI registration process will be easier for government bond investors: SEBI सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए आसान होगी FPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: SEBI

बॉन्ड बाजार के प्रतिभागियों को उम्मीद थी कि आम चुनाव के नतीजों के बाद उधारी के स्तर में कटौती होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। डीलरों का कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि गठबंधन सरकार बनने से सरकारी खजाने पर दबाव पड़ सकता है।

अगर संरचनात्मक सुधारों के एजेंडे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है तो भारतीय रुपये की सांकेतिक प्रभावी विनिमय दर (NEER) में हाल की गिरावट का रुझान कायम नहीं रह सकता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा, लेकिन भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जद (यू) जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जो केंद्र में अपना समर्थन देने के बदले अपने राज्यों के लिए (आंध्र प्रदेश और बिहार) विशेष पैकेज की मांग कर सकती हैं।

बॉन्ड बाजार को उम्मीद है कि RBI सरकार की अधिशेष नकदी का प्रबंधन करने के लिए पुनर्खरीद (बायबैक) नीलामी जारी रखेगा।

पीएनबी गिल्ट्स के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) विकास गोयल का कहना है, ‘नकदी का प्रबंधन नीलामी रद्द करने के माध्यम से नहीं किया जाएगा। यह बायबैक के जरिये किया जाएगा। इसके अलावा वे सरकारी फंड की नीलामी, यानी रीपो पर निर्भर हो सकते हैं। गठबंधन सरकार के कारण खर्च ज्यादा होगा। इसके अलावा जल्दी खर्च करने का भी दबाव होगा।’

RBI द्वारा सरकार को रिकॉर्ड अधिशेष हस्तांतरण के बाद, बॉन्ड कारोबारियों को उम्मीद थी कि सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी सकल उधारी कम कर सकती है।

RBI ने वित्त वर्ष 2024 के लिए केंद्र सरकार के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश को मंजूरी दी थी जो वित्त वर्ष 2023 से लगभग 141 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, आकस्मिक जोखिम बफर (सीआरबी) को पिछले 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है।

10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल मंगलवार को 7.04 फीसदी के मुकाबले 7.03 फीसदी पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement