facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी पैसे और बाजार की पारदर्शिता बचाने के लिए CAG-CCI साझेदारी जरूरी: संजय मूर्ति

Advertisement

सीएजी संजय मूर्ति ने सरकारी खरीद में गड़बड़ियों और प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएजी और सीसीआई के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत बताई।

Last Updated- May 21, 2026 | 9:31 AM IST
CAG
Representational Image

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी)संजय मूर्ति ने बुधवार को सीएजी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के बीच मजबूत संस्थागत साझेदारी का आह्वान किया। उन्होंने तर्क दिया कि ऑडिट के निष्कर्ष और प्रतिस्पर्धा प्रवर्तन भारत के सार्वजनिक वित्त और बाजार की अखंडता की रक्षा के लिए पूरक हैं।

सीसीआई के 17वें वार्षिक समारोह में मूर्ति ने कहा कि दोनों निकायों के बीच संबंध ‘आकस्मिक नहीं, बल्कि ढांचागत है’। जब आपूर्तिकर्ता सरकारी खरीद में कीमतों को तय करते हैं या बोलियों में हेरफेर करते हैं तो प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन भी करते हैं और ‘सार्वजनिक खजाने को सीधा और अच्छा खासा नुकसान’ पहुंचाते हैं। सर्वोच्च ऑडिट संस्थानों और प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों ने बाजारों व उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने वाले देशों दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के उदाहरणों का हवाला देते हुए मूर्ति ने तर्क दिया कि भारत को भी खासकर बड़े सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में ऐसे ही संस्थागत सहयोग की आवश्यकता है।

मूर्ति ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धी खरीद के माध्यम से बचाया गया हर रुपया वह रुपया है जिसे नागरिकों के कल्याण में लगाया जा सकता है, चाहे वह अतिरिक्त दवा के लिए हो, स्कूल के कंप्यूटर के लिए हो, या बच्चे के लिए कक्षा के लिए हो।’ उन्होंने कहा, ‘प्रतिस्पर्धा न होने की कीमत कभी भी अमूर्त नहीं होती। हमेशा इसका बोझ किसी न किसी को उठाना पड़ता है, और वह व्यक्ति हमेशा आम नागरिक ही होता है।’

सीसीआई की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को नियामक के सामने सबसे महत्त्वपूर्ण चुनौती और पुलिसिंग के लिए सबसे कठिन बताया। उन्होंने कहा, ‘आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ने वास्तव में पैमाने और गति को बदल दिया है। उपकरण बहुत परिष्कृत हो गए हैं। यह स्थापित करना बहुत मुश्किल हो गया है कि प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रभाव हो रहे हैं।’एआई प्रणाली की अपारदर्शिता को मुख्य बाधा माना गया है।

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement