facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल पेमेंट इस साल मार्च तक 12.6 फीसदी बढ़ा, RBI-DPI ने बताया क्यों हो रही जबरदस्त ग्रोथ

Advertisement

रिजर्व बैंक ने देश भर में डिजिटल भुगतानों की सीमा का पता लगाने के लिए एक समग्र भारतीय रिजर्व बैंक-डिजिटल भुगतान सूचकांक (RBI-DPI ) तैयार करने की घोषणा की थी।

Last Updated- July 26, 2024 | 6:10 PM IST
रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेनदेन वैक​ल्पिक प्रमाणन ढांचे का प्रस्ताव रखा, RBI proposes new authentication mode for digital payment transactions

देश भर में डिजिटल भुगतान में 31 मार्च 2024 तक 12.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। ऑनलाइन लेनदेन को अपनाने को मापने वाला RBI सूचकांक में यह कहा गया।

सूचकांक मार्च 2024 के अंत में 445.5 पर रहा, जबकि सितंबर 2023 में यह 418.77 और मार्च 2023 में 395.57 पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘RBI-DPI सूचकांक सभी मापदंडों पर बढ़ा है। इसका कारण देश भर में भुगतान प्रदर्शन तथा भुगतान बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।’

रिजर्व बैंक ने देश भर में डिजिटल भुगतानों की सीमा का पता लगाने के लिए एक समग्र भारतीय रिजर्व बैंक-डिजिटल भुगतान सूचकांक (RBI-DPI ) तैयार करने की घोषणा की थी। इसके लिए मार्च 2018 को आधार बनाया गया था।

RBI-DPI में पांच व्यापक मानदंड शामिल हैं जो अलग-अलग समय अवधि में देश में डिजिटल भुगतान की गहराई और पैठ को मापने में सक्षम बनाते हैं। ये मानदंड आनलाइन भुगतान को सक्षम बनाने वाली व्यवस्था (भारांश 25 प्रतिशत); भुगतान अवसंरचना – मांग से जुड़े कारक (10 प्रतिशत); भुगतान अवसंरचना – आपूर्ति पक्ष कारक (15 प्रतिशत); भुगतान का कार्य-प्रदर्शन (45 प्रतिशत) और उपभोक्ता केन्द्रीयता (5 प्रतिशत) हैं। यह सूचकांक मार्च 2021 से चार महीने के अंतराल पर छमाही आधार पर प्रकाशित किया जाता है।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement