facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा कंपनियों का पहला काम सुरक्षा उत्पाद बेचना होना चाहिए: SBI MD

Advertisement

एसबीआई के एमडी अश्विनी तिवारी ने कहा कि बीमा उद्योग में सुरक्षा उत्पादों की हिस्सेदारी केवल 10 प्रतिशत रह गई है, जबकि कंपनियां यूलिप बेचने पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

Last Updated- May 14, 2026 | 11:02 AM IST
Insurance
Representational Image

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कॉरपोरेट बैंकिंग और सहायक कंपनियों के प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी ने कहा कि एक बीमा कंपनी का पहला काम सुरक्षा उत्पाद बेचना है, लेकिन दुर्भाग्य से इस उद्योग में सुरक्षा उत्पादों का हिस्सा केवल 10 प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने कहा कि एसबीआई की जीवन बीमा सहायक कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को वह बताते रहते हैं कि बीमा कंपनी के दृष्टिकोण से यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) बेचना अच्छा विचार नहीं है।

तिवारी ने बुधवार को फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं अपनी बीमा कंपनी से अभी भी कहता हूं कि बीमा कंपनी के नजरिए से यूलिप बेचना अच्छा विचार नहीं है। यह एक विवादास्पद बयान है, लेकिन उद्योग स्वयं ऐसा कर रहा है। मेरी राय में एक बीमा कंपनी का पहला कार्य हमेशा सुरक्षा उत्पाद बेचना होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से सुरक्षा उत्पाद इस उद्योग का केवल 10 प्रतिशत है।’

वित्त वर्ष 2026 में एसबीआई लाइफ की पॉलिसियों में यूलिप की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत थी। न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) में यूलिप की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत है और एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट (एपीई) के आधार पर यह 59 प्रतिशत है। एसबीआई लाइफ निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।

एसबीआई लाइफ के एमडी और सीईओ अमित झिंगरन ने पिछले महीने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा था, ‘पिछले दो वर्षों से हम आक्रामक रूप से गैर यूलिप पॉलिसियों को आगे बढ़ाकर एक अधिक संतुलित उत्पाद मिश्रण रखने का प्रयास कर रहे हैं।’ तिवारी ने कहा, ‘वित्तीय सेवा तैयार करने वालों, प्रदाताओं और वितरकों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। उन्हें लोगों को शिक्षित करना है और लोगों को प्रेरित करना है कि उनके लिए सुरक्षा उत्पाद किस तरह से बेहतर हैं।’

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement