facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीवन बीमा उद्योग ने रचा इतिहास, नया प्रीमियम 4 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

इस शानदार बढ़ोतरी में बीमा योजनाओं पर लगने वाले माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 18 फीसदी से घटाकर शून्य किए जाने का अहम योगदान रहा

Last Updated- April 21, 2026 | 10:42 PM IST
Insurance

जीवन बीमा उद्योग ने दो साल के सुस्त प्रदर्शन के बाद वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) में सालाना आधार पर 15.7 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही, जीवन बीमा उद्योग ने पहली बार एक साल में 4 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार बढ़ोतरी में बीमा योजनाओं पर लगने वाले माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 18 फीसदी से घटाकर शून्य किए जाने का अहम योगदान रहा।

जीवन बीमा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में एनबीपी बढ़कर 4.59 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो वित्त वर्ष 2025 में 3.97 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 में एनबीपी में सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि वित्त वर्ष 2024 में सिर्फ 2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। हालांकि, इससे पहले वित्त वर्ष 2023 में 17 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखने को मिली थी। एनबीपी, वह रकम होती है जो बीमा कंपनियों को नए ग्राहकों को पॉलिसी बेचने पर पहली बार मिलती है।

इस साल सरकारी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रीमियम में सालाना आधार पर 14.9 फीसदी की उछाल देखी गई और यह 2.27 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, निजी जीवन बीमा कंपनियों ने 16.75 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की और उनका प्रीमियम 1.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इस दौरान व्यक्तिगत पॉलिसी के प्रीमियम में सालाना आधार पर 10.8 फीदी की वृद्धि हुई और यह 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनियों और संस्थानों द्वारा लिए जाने वाले समूह बिजनेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 19.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर 2.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सिर्फ मार्च महीने की बात करें तो पूरे उद्योग के एनबीपी में सालाना आधार पर 23.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 75,872.3 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी ने 17.35 फीसदी की वृद्धि (43,310 करोड़ रुपये) दर्ज की जबकि निजी कंपनियों का प्रीमियम लगभग 33 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी के साथ 32,562.1 करोड़ रुपये रहा।

केयरएज रेटिंग्स के सहायक निदेशक (बीएफएसआई) सौरभ भालेराव ने बताया, ‘एलआईसी और निजी बीमा कंपनियों, दोनों ने ही बेहतरीन आंकड़े पेश किए हैं। एलआईसी ने वापस अपनी रफ्तार पकड़ ली है जबकि निजी बीमा कंपनियों की वृद्धि दर और भी अधिक रही है। इस प्रदर्शन के पीछे, नई बीमा योजनाओं की पेशकश, जीएसटी में अनुकूल बदलाव और कम ब्याज दरों वाले माहौल में ग्राहकों का अच्छे रिटर्न के लिए इसमें रुझान बढ़ना प्रमुख कारक हैं। इसके अलावा, पिछले कुछ साल में नियामकीय बदलाव के कारण जो सुस्ती आई थी, अब वह दौर खत्म हो गया है और बाजार फिर से सामान्य हो गया है।’

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement