facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KYC पर मंत्रालय सख्त, नवंबर के अंत तक केवाईसी के सत्यापन पर सरकारी बैंकों से कार्ययोजना पेश करने को कहा

Advertisement

236 करोड़ बैंक खातों में से 22.9 करोड़ खातों का पुनः-केवाईसी लंबित; मंत्रालय ने जागरूकता अभियान, हेल्प डेस्क और अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:11 PM IST
KYC

बड़े पैमाने पर पुनः केवाईसी प्रक्रिया लंबित रहने से चिंतित वित्त मंत्रालय ने सभी बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को एक निश्चित वक्त में लंबित पुनः-केवाईसी /केवाईसी पूरी करने को लेकर इस माह के अंत तक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘सरकार ने प्रमुख बैंकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आकर्षित करने में ग्राम पंचायतों के साथ तालमेल करें। वित्त मंत्रालय ने बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे लंबित पुनः केवाईसी के मामलों के लिए नियमित डैशबोर्ड बनाएं और फील्ड के कर्मचारियों के साथ नियमित समीक्षा करें।’

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले 53.9 करोड़ खातों में से 11.2 करोड़ खातों में लेन-देन नहीं हो रहा है और 10.5 करोड़ खातों का पुनः केवाईसी लंबित है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा देखे गए आंतरिक दस्तावेज के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कुल 236 करोड़ सामान्य बैंक खातों में से 61.9 करोड़ खाते निष्क्रिय हैं और 22.9 करोड़ खातों का पुनः केवाईसी लंबित है।

अधिकारी ने कहा, ‘सरकार ने कहा है कि पुनः केवाईसी के लंबित मामलों की संख्या पर विचार करते हुए बैंक इस काम में अस्थायी रूप से कर्मचारियों को लगाने की संभावना भी तलाश सकते हैं। बहरहाल पुनः केवाईसी की प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाना और इस काम के लिए समर्पित हेल्प डेस्क बनाना महत्त्वपूर्ण है।’

उत्तर प्रदेश में 9.6 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते हैं, जिनमें से 2.2 करोड़ खाते निष्क्रिय हैं और 1.7 करोड़ खातों का पुनःकेवाईसी लंबित है। उसके बाद मध्य प्रदेश व राजस्थान आते हैं, जहां क्रमशः 81.15 लाख और 77.2 लाख पीएमजेडीवाई कातों का पुनःकेवाईसी लंबित है।

वित्त मंत्रालय ने आगे कहा है कि रिपोर्टिंग इकाइयां (आरई) केवाईसी को समय समय पर अद्यतन करने के लिए जोखिम आधारित दृष्टिकोण अपनाएंगी, तथा यह सुनिश्चित करेंगी कि ग्राहक जांच के तहत एकत्रित जानकारी या डेटा अद्यतन और प्रासंगिक बनाए रखा जाए।

समय-समय पर अद्यतन किए जाने का काम खाता खुलने के बाद या अंतिम केवाईसी के बाद ज्यादा जोखिम वाले ग्राहकों के मामले में दो साल में कम से कम एक बार, मध्यम जोखिम वाले मामलों में 8 साल में एक बार और कम जोखिम वाले ग्राहकों के केवाईसी अद्यतन करने का काम 10 साल में एक बार किया जाना चाहिए।

इसके पहले उल्लिखित अधिकारी ने कहा कि बैंकों को किसी भी शाखा में केवाईसी की सुविधा देनी चाहिए, न कि यह उस शाखा तक सीमित किया जाना चाहिए, जहां ग्राहक का खाता खुला है।

अधिकारी ने कहा, ‘अगर आधार में उल्लिखित ब्योरे के रिकॉर्ड का मिलान अंग्रेजी भाषा में नहीं हो पाता तो बैंक इसके लिए क्षेत्रीय भाषा में मिलान करने की संभावना तलाश सकते हैं। बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट (बीसी) को पुनः केवाईसी सत्यापन के काम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उनकी स्थानीय मौजूदगी होती है। ग्राहकों द्वारा बीसी को दिए हस्ताक्षरित घोषणापत्र को भी स्वीकार किया जा सकता है, अगर केवाईसी की सूचनाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement