facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनबीएफसी को भारी पड़ेगी गोल्ड लोन पर सख्ती

Advertisement

मसौदे में कहा गया है कि ऋण की पूरी अवधि के दौरान लोन टु वैल्यू (एलटीवी) 75 फीसदी के भीतर ही रखी जाए।

Last Updated- May 06, 2025 | 10:32 PM IST
Gold and silver boom in 2024, investors get excellent return of 29%; The rise will continue further 2024 में सोना-चांदी का जलवा, निवेशकों को मिला 29% का शानदार रिटर्न; आगे भी जारी रहेगी तेजी

सोने के बदले मिलने वाले कर्ज (गोल्ड लोन) पर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का मसौदा जारी होने के बाद क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इससे उन गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की ऋण वृद्धि सुस्त हो सकती है, जो गोल्ड लोन का काम ज्यादा करती हैं।

मसौदे में कहा गया है कि ऋण की पूरी अवधि के दौरान लोन टु वैल्यू (एलटीवी) 75 फीसदी के भीतर ही रखी जाए। साथ ही इसमें मूलधन और ब्याज दोनों ही शामिल होने चाहिए। रेहन रखे जा रहे सोने की कीमत का जितना प्रतिशत कर्ज मिल सकता है, उसे लोन टु वैल्यू कहते हैं। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि अगर एलटीवी 75 फीसदी पर ही रखी गई तो बुलेट रीपेमेंट लोन में सोने की कीमत का मुश्किल से 55-60 फीसदी कर्ज दिया जा सकेगा। बुलेट रीपेमेंट लोन में कर्ज की अवधि पूरी होने पर एकमुश्त रकम दी जाती है। अभी बुलेट रीपेमेंट लोन में सोने की कीमत का 65 से 68 फीसदी कर्ज दिया जाता है।

हालांकि मासिक किस्तों वाले कर्ज में एलटीवी ज्यादा रह सकती है मगर इससे लोनबुक बिगड़ती है। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि दोनों ही स्थितियों में एनबीएफसी के गोल्ड लोन की वृद्धि पर असर होगा।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement