facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूनम गुप्ता ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में पदभार संभाला, मौद्रिक नीति विभाग का मिला प्रभार

Advertisement

मौद्रिक नीति समिति की सदस्य बनीं पूनम गुप्ता, कई प्रमुख विभागों का जिम्मा

Last Updated- May 02, 2025 | 11:25 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि पूनम गुप्ता ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में पदभार संभाल लिया है और उन्हें मौद्रिक नीति विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग सहित कई अन्य विभागों का प्रभार भी सौंपा गया है।

मौद्रिक नीति के अलावा, पूनम गुप्ता वित्तीय बाजार परिचालन विभाग, आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभाग, वित्तीय स्थिरता विभाग, अंतरराष्ट्रीय विभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग, कॉरपोरेट रणनीति और बजट विभाग के साथ-साथ संचार विभाग का भी काम संभालेंगी।

डिप्टी गवर्नर होने के साथ-साथ मौद्रिक नीति विभाग की प्रभारी के तौर पर वह छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति की सदस्य भी होंगी। नीतिगत दर निर्धारण करने वाली इस समिति ने पिछली दो नीतिगत बैठकों, अप्रैल और फरवरी में नीतिगत रीपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की है। अगली बैठक जून में होनी है। पूनम गुप्ता ने मौद्रिक नीति विभाग के डिप्टी गवर्नर के रूप में माइकल पात्रा का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल इस साल जनवरी में समाप्त हो गया था।

मौजूदा भूमिका से पहले वह राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक थीं। वह अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड से अर्थशास्त्र में पीएचडी और दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement