facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइवेट बीमा कंपनियां LIC से आगे निकलीं, बीमाधारकों को दिया ज्यादा लाभ

Advertisement

बीमा कंपनियों ने बीमाधारकों को 4.96 लाख करोड़ रुपये का लाभ दिया

Last Updated- January 02, 2024 | 10:09 PM IST
Insurance Portfolio

प्राइवेट बीमा कंपनियों ने अपने बीमाधारकों को अधिक फायदा दिया। प्राइवेट बीमा कंपनियों ने 2022-23 में अपने बीमाधारकों को 5.98 प्रतिशत अधिक 1.57 लाख करोड़ रुपये का कुल लाभ दिया जबकि एक साल पहले की अवधि में 1.49 लाख करोड़ के कुल लाभ दिया था।

दूसरी तरफ भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने चार प्रतिशत कम 3.39 लाख करोड़ रुपये का लाभ दिया था जबकि 2021-22 में 3.53 लाख करोड़ रुपये दिया था। बीमा कंपनियों ने अपने बीमाधारकों को जो कुल लाभ दिए, उनमें गिरावट आई।

बीमा कंपनियों द्वारा 2022-23 में बीमाधारकों को दिया गया कुल लाभ गिरकर 4.96 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 5.02 लाख करोड़ रुपये था। वर्ष 2022-23 में किया गया कुल भुगतान शुद्ध प्रीमियम पॉलिसी का 64.08 प्रतिशत है।

जीवन बीमा निगम उद्योग में मार्च, 2023 तक LIC का 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दबदबा था जबकि शेष 37.42 हिस्से पर प्राइवेट क्षेत्र का कब्जा था।.भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मृत्यु व परिपक्वता संबंधी दावों में गिरावट के कारण उद्योग सुस्त रहा।

इस अ‍वधि में मृत्यु संबंधी दावे करीब 32 फीसदी गिरकर 41,457.34 करोड़ रुपये हो गए जबकि यह वर्ष 2021-22 में 60,821.86 करोड़ रुपये थे। इसी तरह परिपक्वता संबंधी भुगतान 2.40 लाख करोड़ रुपये से 11.13 प्रतिशत गिरकर 2.13 लाख करोड़ रुपये हो गया।

व्यक्तिगत जीवन बीमा कारोबार में कुल 10.76 लाख मृत्यु संबंधी दावे हुए। इनमें से कंपनियों ने 10.60 लाख मृत्यु संबंधी दावों में 28,611 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इस अ‍वधि में दावा निपटान संबंधी अनुपात गिरकर 98.54 प्रतिशत आ गया जबकि यह बीते वर्ष 98.64 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement