facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI Annual Report: रिटेल में लोकप्रियता बढ़ी, होलसेल डिजिटल करेंसी का चलन घटा

Advertisement

सीडीबीडी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी करेंसी नोटों का डिजिटल फॉर्म है। केंद्रीय बैंक द्वारा डिजिटल फॉर्म में जारी ई-रुपये को कानूनी रूप से वैध माना जाता है।

Last Updated- May 30, 2024 | 10:43 PM IST
ई-रुपये को लोकप्रिय बनाने के लिए RBI का नया प्लान! जल्द शुरू होगा ऑफलाइन ट्रांजेक्शन , RBI's new plan to popularize E-Rupee! Offline transactions will start soon

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान होलसेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) सर्कुलेशन या होलसेल ई-रुपये का सर्कुलेशन गिरकर 0.88 करोड़ रुपये रह गया है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 10.69 करोड़ रुपये था।

बहरहाल इस दौरान रिटेल CBDC सर्कुलेशन बढ़कर 234.04 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 5.70 करोड़ रुपये था।

सीडीबीडी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी करेंसी नोटों का डिजिटल फॉर्म है। केंद्रीय बैंक द्वारा डिजिटल फॉर्म में जारी ई-रुपये को कानूनी रूप से वैध माना जाता है।

केंद्रीय बैंक ने CBDC की प्रायोगिक परियोजना होलसेल में 1 नवंबर 2022 को शुरू की थी, जबकि रिटेल CBDC का परीक्षण 1 दिसंबर को शुरू किया गया। रिजर्व बैंक ने CBDC रिटेल की लेनदेन की रोजाना की संख्या बढ़ाकर 2023 के अंत तक 10 लाख करने का लक्ष्य रखा है।

इस साल अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रिजर्व बैंक ने CBDC-आर (CBDC रिटेल) की पहुंच व्यापक आबादी तक करने का प्रस्ताव रखा था। गैर बैंक भुगतान व्यवस्था ऑपरेटरों द्वारा CBDC वॉलेट की पेशकश के माध्यम से इसे विस्तार देने का प्रस्ताव है।

गैर बैंक भुगतान व्यवस्था ऑपरेटरों में थर्ड पार्टी भुगतान ऐप जैसे फोन पे, गूगल पे आदि शामिल हैं। रिजर्व बैंक के मुताबिक इस कदम से पहुंच बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध विकल्पों का विस्तार होगा।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement