facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने कहा: हम आर्थिक पूंजी और मजबूत बहीखाते के सहारे सार्वजनिक नीति दायित्व निभाने में सक्षम

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि अपने बहीखाते में लगभग 25 प्रतिशत आर्थिक पूंजी के साथ उसे इन दायित्वों के निर्वहन में परेशानी नहीं होगी

Last Updated- November 14, 2025 | 10:20 PM IST
RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि वह अपने संसाधनों से  मौद्रिक और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक नीति दायित्वों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम है। आरबीआई ने कहा कि अपने बहीखाते में लगभग 25 प्रतिशत आर्थिक पूंजी के साथ उसे इन दायित्वों के निर्वहन में परेशानी नहीं होगी। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को इंटरनैशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सेंट्रल बैंक अकाउंटिंग प्रैक्टिसेस में यह बात कही।

मुर्मू ने कहा,‘पिछले कुछ वर्षों में विवेकपूर्ण लेखा नीतियों की मदद से आरबीआई  के पास एक मजबूत और लचीला बहीखाता है। जोखिम प्रबंधन के रूप में अर्जित पूंजी और पुनर्मूल्यांकन राशि बहीखाते का क्रमशः 7.5 प्रतिशत और 17.4 प्रतिशत है।‘

उन्होंने कहा कि आरबीआई के पास आर्थिक पूंजी ढांचा (ईसीएफ) के तहत एक पारदर्शी, सार्वजनिक रूप से घोषित और नियम-आधारित अधिशेष वितरण नीति है। मुर्मू ने कहा कि ईसीएफ के अंतर्गत रियलाइज्ड इक्विटी के अंतर्गत मौद्रिक एवं वित्तीय स्थिरता जोखिम, साख जोखिम और परिचालन जोखिम आते हैं जबकि पुनर्मूल्यांकन खाता बाजार से जुड़े जोखिमों से निपटता है।

उन्होंने कहा,‘आवश्यक प्रावधान करने के बाद शेष अधिशेष सरकार को हस्तांतरित कर दिया जाता है। ईसीएफ की शुरुआत के बाद आरबीआई  ने कोविड-19 महामारी और उसके बाद की वैश्विक मौद्रिक सख्ती जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करने के बावजूद लगातार जोखिम से निपटने के प्रावधान निर्धारित स्तरों पर बनाए रखा है।‘ उन्होंने यह भी कहा कि ईसीएफ की हाल ही में आंतरिक रूप से समीक्षा हुई है और जोखिम मूल्यांकन और अधिक विस्तृत बनाया गया है। मुर्मू ने कहा कि आरबीआई ने वर्षों से अर्जित मुनाफे से आपात कोष और परिसंपत्ति विकास कोष (एडीएफ) के लिए प्रावधान किए हैं।

उन्होंने कहा,‘आरबीआई दैनिक आधार पर पूरी विदेशी मुद्रा खाते का पुनर्मूल्यांकन करता है और अमोर्टाइज्ड वैल्यूएशन के लिए किसी भी हिस्से को अलग नहीं करता है। सभी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और सोने को प्रतिदिन बाजार विनिमय दरों पर भारतीय रुपये में बदला जाता है जो सीजीआरए  के तहत दिखाई देता है। घरेलू प्रतिभूतियों को साप्ताहिक आधार पर और प्रत्येक महीने के अंत में मार्क-टू-मार्केट किया जाता है।’

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement