facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI द्वारा खराब नोटों के निपटान में गिरावट, नई मशीनों की स्थापना बनी वजह

Advertisement

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के 22.9 अरब नोटों की तुलना में केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026 में 17 अरब खराब या कटे-फटे नोटों का निपटान किया

Last Updated- June 02, 2026 | 10:15 PM IST
Reserve Bank of India (RBI)

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निपटाए गए खराब बैंक नोटों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण नई मशीनें लगाए जाने के कारण ऐसे नोटों के टुकड़े करने की प्रक्रिया (श्रेडिंग) न होना है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के 22.9 अरब नोटों की तुलना में केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026 में 17 अरब खराब या कटे-फटे नोटों का निपटान किया।

यह गिरावट मुख्य रूप से श्रेडिंग ऐंड ब्रिकेटिंग सिस्टम (एसबीएस) किए जाने के कारण हुई। सूत्रों ने बताया कि ऐसी मशीनों के प्रतिस्थापन और स्थापना कार्य में आमतौर पर 4 से 5 महीने लगते हैं। इस अवधि के दौरान एसबीएस और करेंसी वेरिफिकेशन ऐंड प्रोसेसिंग (सीवीपीएस) मशीनों का संचालन निलंबित रहा।

रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक के इश्यू कार्यालयों में बैंक नोट प्रसंस्करण अवसंरचना के उन्नयन का कार्य नई एसबीएस मशीनों की स्थापना के साथ जारी रहा। वित्त वर्ष 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘2025-26 के दौरान खराब बैंक नोटों का निपटान पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा है, जिसका कारण रिजर्व बैंक के इश्यू कार्यालयों में श्रेडिंग ऐंड ब्रिकेटिंग सिस्टम के प्रतिस्थापन से उत्पन्न अस्थायी रुकावटें हैं।’

नई करेंसी वेरिफिकेशन ऐंड प्रोसेसिंग सिस्टम (सीवीपीएस) की खरीद के साथ नकदी प्रसंस्करण की व्यवस्था का विस्तार भी चल रहा है। जहां तक खराब या कटे-फटे नोटों के आदान-प्रदान का सवाल है, रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार सभी बैंक शाखाएं खराब बैंक नोटों को स्वीकार कर सकती हैं और उनके पूर्ण मूल्य के बदले में बदल सकती हैं। बैंकों को अपने ग्राहकों के अलावा अन्य लोगों के कटे फटे नोट भी बदलने चाहिए।

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement