facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋण पात्रता के लिए MSMEs ‘उद्यम’ पोर्टल पर पंजीकरण कराएंः RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने एमएसएमई को वित्त तक बेहतर पहुंच के साथ उनके वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए संगठित क्षेत्र के दायरे में आने का सुझाव दिया।

Last Updated- November 25, 2024 | 9:26 PM IST
MSMEs

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा है कि असंगठित रूप से काम करने वाली छोटी एवं मझोली इकाइयां (एमएसएमई) ‘उद्यम’ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से अपनी विश्वसनीयता बढ़ा सकती हैं।

स्वामीनाथन ने कहा है कि नियामकीय नीतियों और सरकारी योजनाओं ने एमएसएमई के लिए अनुकूल माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को भी विश्वास बनाने और ऋणदाताओं के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाना उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने हाल में यहां ‘फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद इस क्षेत्र को समय पर और पर्याप्त संगठित ऋण मिलने में परेशानी होने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने एमएसएमई को वित्त तक बेहतर पहुंच के साथ उनके वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए संगठित क्षेत्र के दायरे में आने का सुझाव दिया। स्वामीनाथन ने कहा कि एमएसएमई को संगठित क्षेत्र में आने को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई एमएसएमई के असंगठित रूप से काम करने की वजह से ऋणदाताओं के लिए उनकी ऋण पात्रता का आकलन करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

Also read: NFRA ने LLP फर्मों के लिए विभिन्न ऑडिट स्टैंडर्ड को मंजूरी दी

उन्होंने कहा, ‘‘उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण करके और जीएसटी रिटर्न दाखिल करके एमएसएमई अपनी कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय स्तर पर पारदर्शिता बढ़ा सकते हैं। इससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और वित्तीय संस्थानों की नजर में उनकी विश्वसनीयता को मजबूत होगी।’’

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 9:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement