facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड लोन बढ़ाना जारी रखेगा तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक

Advertisement

हम 6 से 7 मिनट में सोने के आभूषणों पर ऋण देने की योजना बना रहे हैं।’

Last Updated- April 24, 2025 | 11:36 PM IST
Akshaya Tritiya gold buying
प्रतीकात्मक तस्वीर

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ सली सुकुमारन नायर ने कहा कि बैंक वित्त वर्ष 2026 में अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाना जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक का ध्यान रिटेल और एमएसएमई खातों को बढ़ाने पर भी रहेगा। बैंक का कुल गोल्ड लोन पोर्टफोलियो 31 मार्च को 18,000 करोड़ रुपये से कुछ अधिक था।

नायर ने कहा कि गोल्ड लोन देने को लेकर हमारी स्थिति बहुत बेहतर है और इसके कारण गोल्ड लोन पर रिजर्व बैंक के मसौदा दिशानिर्देशों का असर बैंक पर सीमित रहेगा। नायर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत के दौरान कहा, ‘दरअसल हम 6 से 7 मिनट में सोने के आभूषणों पर ऋण देने की योजना बना रहे हैं।’

इसके अलावा जमा के बारे में नायर ने कहा कि बैंक ने कुल मिलाकर जमा का आधार सुधारने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। चालू खातों के लिए ट्रांजैक्शन बिजनेस यूनिट स्थापित करने, एनआरआई जमा के लिए ग्लोबल नॉन-रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) सेंटर बनाने और ज्यादा पैसे जमा करने वाले व्यक्तियों के लिए संभ्रांत सेवाएं देने जैसी पहल की गई है।

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हमें 129 अरब डॉलर रेमिटेंस मिला और हमें वैश्विक अनिश्चितताओं से एनआरआई जमा पर असर पड़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।’ इस समय बैंक की चालू खाते और बचत खाते (कासा) की कुल जमा में हिस्सेदारी 8.43 प्रतिशत है, जो उद्योग के आंकड़ों से कम है। नायर ने कहा कि कर्ज देने के मामले मे बैंक खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) ऋण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement