facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल भुगतान में UPI का दबदबा जारी, 2025 की पहली छमाही में 85% हुआ लेनदेन

Advertisement

इस्तेमाल में आसान होने, दक्षता और हमेशा उपलब्धता के कारण यूपीआई भारत में व्यापक दौर पर खुदरा भुगतान में इस्तेमाल हो रहा है

Last Updated- October 23, 2025 | 9:41 PM IST
UPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में डिजिटल भुगतान में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की भूमिका महत्त्वपूर्ण बनी हुई है। 2025 की पहली छमाही में डिजिटल भुगतान की कुल संख्या में 85 प्रतिशत भुगतान यूपीआई से हुआ है। बहरहाल मूल्य के हिसाब से देखें तो यूपीआई की कुल भुगतान में हिस्सेदारी 9 प्रतिशत है, जिससे पता चलता है कि यूपीआई के माध्यम से छोटे लेनदेन ही हुए हैं। इस्तेमाल में आसान होने, दक्षता और हमेशा उपलब्धता के कारण यूपीआई भारत में व्यापक दौर पर खुदरा भुगतान में इस्तेमाल हो रहा है।

कैलेंडर वर्ष 2019 में यूपीआई से 1,079 करोड़ भुगतान हुआ था, जो 2024 में बढ़कर 17,221 करोड़ हो चुका है। इस माध्यम से लेनदेन का कुल मूल्य 2019 के 18.4 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 246.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है।  कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली छमाही में यूपीआई से लेनदेन की संख्या 10,637 करोड़ और इसका मूल्य 143.3 लाख करोड़ रुपये रहा है।

बहरहाल रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व्यवस्था से भुगतान का मूल्य सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत है, लेकिन संख्या के हिसाब से  यह महज 0.1 प्रतिशत है। इसका इस्तेमाल अधिक धन के भुगतान में होता है। थोक भुगतान में इसे तरजीह दी जाती है, जिसमें न्यूनतम भुगतान की राशि 2 लाख रुपये है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के दौरान संख्या के हिसाब से आरटीजीएस से लेनदेन 13.70 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से लेनदेन 13.78 प्रतिशत बढ़ा है।

रिजर्व बैंक की भुगतान प्रणाली रिपोर्ट में कहा गया है, ‘आरटीजीएस से लेनदेन मुख्यतः ग्राहक लेनदेन हैं, जो मात्रा के लिहाज से 99 प्रतिशत से ज्यादा और मूल्य के लिहाज से 89 प्रतिशत है। ग्राहक लेनदेन में धन प्रेषण करने वाले बैंक के ग्राहकों द्वारा शुरू किए गए सभी लेनदेन शामिल हैं, जिनमें खुदरा ग्राहकों और कॉर्पोरेट दोनों के लेनदेन शामिल हैं।’

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement