facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मई के मुकाबले जून में कम हुआ UPI ट्रांजैक्शन, सालाना आधार पर हुई बढ़ोतरी

Advertisement

फरवरी के बाद यह पहला मौका है, जब यूपीआई की संख्या में गिरावट आई है

Last Updated- July 02, 2023 | 11:49 PM IST
UPI in Srilanka and Maldives- श्रीलंका और मालदीव में यूपीआई पेमेंट

जून में यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से लेन-देन 1 प्रतिशत घटकर 14.75 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो मई में 14.89 लाख करोड़ रुपये था। मात्रा के हिसाब से भी लेन-देन में गिरावट आई है और मई के 9.41 अरब की तुलना में जून में 9.33 अरब रह गई। फरवरी के बाद यह पहला मौका है, जब यूपीआई की संख्या में गिरावट आई है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के समान महीने की तुलना में मात्रा के हिसाब से लेन-देन 59 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 45 प्रतिशत बढ़ा है। जून 2022 में एनपीसीआई से 5.86 अरब लेन-देन के माध्यम से 10.14 लाख करोड़ रुपये का लेन देन हुआ। अप्रैल 2023 संख्या 8.89 अरब लेन-देन हुए जिसका कुल मूल्य 14.07 लाख करोड़ रुपये है।

पिछली बाद यूपीआई के आंकड़े फरवरी में घटे थे, जब संख्या के हिसाब से 5 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 6 प्रतिशत गिरावट आई थी।

एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक जून में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से लेनदेन संख्या के हिसाब से 46.81 लाख था, जिसका मूल्य 5 लाख करोड़ रुपये है। मई में यह मूल्य के हिसाब से 5.26 लाख करोड़ रुपये और संख्या के हिसाब से 50 लाख था। अप्रैल 2023 में यह मूल्य के हिसाब से 5.21 लाख करोड़ रुपये और संख्या के हिसाब से 49.6 लाख है।

फास्टैग लेन-देन में 6 प्रतिशत गिरावट आई है। यह संख्या के हिसाब से मई में 33.5 लाख था, जो जून में 31.6 लाख रह गया है।

समीक्षाधीन महीने में आधार सक्षम भुगतान व्यवस्था (एईपीएस) में 4 प्रतिशत गिरावट आई है। यह मई के 9.96 लाख की जुलना में जून में घटकर 9.6 लाख रह गई।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement