facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Advertisement

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर कुल 24 भारतीय सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है

Last Updated- June 11, 2026 | 12:16 AM IST
Oil Tanker
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत ने बुधवार को ओमान के तट के पास, होर्मुज स्ट्रेट के नजदीक, व्यावसायिक टैंकर सेट्टेबेल्लो पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में जहाज के चालक दल के तीन भारतीय सदस्य अभी लापता हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर कुल 24 भारतीय सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में ब्रिटेन के समुद्री सुरक्षा समूह ऐम्ब्रे के हवाले से कहा गया है, ‘यह संभवत: अमेरिका की कार्रवाइयों के कारण हुआ, जिनका मकसद ईरान के बंदरगाहों पर कामकाज को बाधित करना था।’ इस पर खबर लिखे जाने तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने ओमान के अधिकारियों के सहयोग से एक और पालाउ देश के झंडे वाले व्यापारिक टैंकर, मैरिवेक्स के सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचाया था। यह जहाज भी ओमान के तट के पास मिसाइल हमले की सूचना के बाद सुरक्षित निकाला गया।

बुधवार को विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘क्षेत्र में मालवाहक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंता का विषय हैं और यह सीधे क्षेत्र में जारी संघर्ष का परिणाम हैं।’ भारत ने एक बार फिर क्षेत्र में तनाव को तुरंत कम करने और शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए चल रही कूटनीतिक वार्ता को पूरा करने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यावसायिक मालवाहक जहाज और नागरिक ढांचों पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये मुक्त और निर्बाध नौवहन व व्यापार को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार बहाल किया जाना चाहिए।

ब्रिटेन की यूके मेरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि ओमान के पूर्वोत्तर सोहर से 20 समुद्री मील की दूरी पर एक घटना की सूचना मिली है। यह स्थान होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार के नजदीक है। यूकेएमटीओ ने कहा, ‘स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के इंजन रूम में आग लगी है और वे चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालने में मदद कर रहे हैं।’ रासायनिक और तेल उत्पाद ले जाने वाले टैंकर में एक व्यक्ति की मौत हुई और चालक दल के दो सदस्य लापता हैं।

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement