facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की तारीख बढ़ी, निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया 1 सितंबर के बाद भी नामांकन की अंतिम तिथि तक जारी रहेगी

Last Updated- September 01, 2025 | 11:22 PM IST
Supreme Court
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बिहार की मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी है। आयोग ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि मतदाताओं के दावे और आपत्तियां 1 सितंबर की समय सीमा के बाद भी नामांकन की अंतिम तिथि तक स्वीकार की जाएंगी। इस आश्वासन को दर्ज करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची के पीठ ने राजनीतिक दलों द्वारा मांगी गई समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा, ‘दावे, आपत्तियां या सुधार दाखिल करने पर 1 सितंबर के बाद रोक नहीं है। यह प्रक्रिया नामांकन की अंतिम तिथि तक जारी रहेगी।’ पीठ ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को मतदाताओं और राजनीतिक दलों को ऑनलाइन जमा करने में सहायता करने के लिए जिलों में कानूनी स्वयंसेवकों को तैनात करने और जिला न्यायाधीशों को रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया।

निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने कहा कि राजनीतिक दल मुख्य रूप से नाम जोड़ने के बजाय काटने के लिए आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं। यह बहुत अजीब बात है।

उन्होंने कहा कि 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.5% ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, जबकि अदालत के 22 अगस्त के आधार-आधारित आवेदनों की अनुमति देने के आदेश के बाद आम लोगों की ओर से नाम जोड़ने के लिए लगभग 33,000 और विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से 25 दावे किए गए हैं। इसके विपरीत, नाम हटाने के लिए 1.34 लाख आपत्तियां दर्ज की गई हैं। राजद सहित याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने तर्क दिया कि बूथ लेवल ऑफिसर फॉर्म स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं और आधार की अनुमति मिलने के बाद पार्टियों के पास बहुत कम समय था। इस मामले में अदालत 8 सितंबर को मामले की फिर सुनवाई करेगी।

भाजपा ने मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग करते हुए 16 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। यह एकमात्र मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है जिसने नाम हटाने की मांग की है। भाकपा-माले (लिबरेशन) ने 103 नामों को हटाने की मांग की है। भाकपा-माले (लिबरेशन) व राजद ने मिलकर मतदाता सूची में 25 नाम जोड़ने की मांग की है। मसौदा मतदाता सूची 1 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। चुनाव कानून के तहत लोगों और पार्टियों को मसौदा सूची में अपात्र लोगों के नाम हटाने और योग्य लोगों के नाम जुड़वाने के लिए अनुरोध करने का अधिकार है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement