facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार का बड़ा कदम: खुदरा पंपों से थोक डीजल खरीद पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए नई पाबंदियां लागू

Advertisement

यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि थोक खरीदार खुदरा विक्रय केंद्रों से ईंधन खरीदने लगे थे। खुदरा और थोक डीजल के बीच कीमत में प्रति लीटर 40 रुपये का अंतर है

Last Updated- June 12, 2026 | 11:55 PM IST
Petrol, Diesel

केंद्र सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के खुदरा पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है और उन्हें चुनिंदा उपभोक्ता पंपों से ही ईंधन प्राप्त करने का निर्देश दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि थोक खरीदार खुदरा विक्रय केंद्रों से ईंधन खरीदने लगे थे। खुदरा और थोक डीजल के बीच कीमत में प्रति लीटर 40 रुपये का अंतर है।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘ये उपाय बड़े और थोक उपभोक्ताओं के लिए हैं जिन्हें मूल्य अंतर का अनुचित लाभ उठाने के लिए खुदरा आउटलेट से डीजल नहीं खरीदना चाहिए। जेरी कैन में बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने और उसकी दोबारा बिक्री के उदाहरण सरकार के संज्ञान में आए हैं। यह आदेश ऐसे खरीदारों/ऑपरेटरों, डीलरों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव करेगा जो डीजल की कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल हैं।’

एक अधिकारी के अनुसार, फिलहाल थोक डीजल बिक्री भारत में कुल डीजल बिक्री की लगभग 8 फीसदी है। पश्चिम एशिया संकट से पहले यह 10 फीसदी थी। खुदरा आउटलेट को निर्देश दिया गया है कि वे प्रति वाहन प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं दें और ईंधन केवल वाहन के टैंक या पेसो द्वारा अनुमोदित कंटेनरों में ही दें। ये उपाय अस्थायी हैं और अधिकतम 90 दिनों तक मान्य रहेंगे।

सरकार ने यह भी कहा कि ये उपाय राशनिंग की कवायद नहीं हैं और देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों के खुदरा पंप पर निजी खुदरा विक्रेताओं की तुलना में अधिक ईंधन मांग की समस्या को भी जाहिर किया। मई में निजी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की डीजल बिक्री उनके द्वारा तय की गई ऊंची कीमतों के कारण लगभग 58 फीसदी घट गई। उसी अवधि में सरकारी कंपनियों ने 327 जिलों में डीजल बिक्री में 10 फीसदी की वृद्धि और 80 जिलों में 30 फीसदी अधिक बिक्री दर्ज की।

सरकार ने कहा, ‘ये उपाय नागरिकों को किसी भी तरह प्रभावित नहीं करेंगे, क्योंकि औसत व्यक्ति जो कार या दोपहिया वाहन चलाता है, उसके लिए 200 लीटर की सीमा किसी भी निजी वाहन की आवश्यकता से बहुत अधिक है।’

Advertisement
First Published - June 12, 2026 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement