facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे में बड़ा बदलाव! देश को मिला नया रेलवे जोन

Advertisement

विशाखापत्तनम मुख्यालय वाला नया रेलवे जोन 1 जून से होगा शुरू

Last Updated- May 07, 2026 | 8:57 AM IST
Indian Railways

केंद्र सरकार ने दक्षिण तटीय रेलवे को देश के 18वें रेलवे जोन के रूप में अधिसूचित कर दिया है। केंद्र सरकार ने रेलवे का यह जोन बनाने की घोषणा करीब सात वर्ष पहले 2019 के आम बजट में की थी। इस अधिसूचना के साथ ही रेलवे की बहुचर्चित प्रशासनिक पुनर्गठनों में से एक को गति मिली है।

यह कदम आंध्र प्रदेश की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करता है। केंद्र ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के दौरान इस रेलवे जोन की प्रतिबद्धता जताई थी। इस अधिसूचना के साथ ही आंध्र और उसके पड़ोसी राज्य ओडिशा में वर्षों से जारी खींचतान का अंत हो गया। पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के हिस्से को अलग कर दक्षिण तटीय रेलवे जोन बना। नए रेलवे जोन का मुख्यालय विशाखापत्तनम में है।

रेलवे मंत्रालय की सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नया रेलवे जोन 1 जून से परिचालन में आ जाएगा। यह परियोजना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगी और इसकी कुल लंबाई लगभग 3,300 किलोमीटर होगी। यह परियोजना मुख्य तौर पर पूर्वी तटीय रेलवे के जबरदस्त राजस्व देने वाले वाल्टेयर डिवीजन के भविष्य के कारण अटकी हुई थी। वाल्टेयर डिवीजन भारतीय रेलवे के सबसे लाभदायक माल ढुलाई डिवीजनों में से एक है।

 

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement