facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

न्यायपालिका में होगा बड़ा बदलाव! बुनियादी ढांचे के लिए ₹50,000 करोड़ के आवंटन की तैयारी में CJI

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने अदालतों को आधुनिक बनाने और 50,000 करोड़ के फंड के लिए समिति बनाई है। इसका लक्ष्य त्वरित न्याय और बेहतर सुविधाएं देना है

Last Updated- May 12, 2026 | 11:18 PM IST
Supreme Court
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने देश भर की अदालतों में बुनियादी ढांचा संबंधी जरूरतों का आकलन करने और न्यायपालिका के लिए 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये के विशेष सरकारी आवंटन का प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक न्यायिक बुनियादी ढांचा सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति को न्याय प्रदान करने की प्रणाली की जरूरतों पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने और 31 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल को रिपोर्ट सौंपने का काम दिया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार इस समिति का नेतृत्व करेंगे। समिति के अन्य सदस्यों में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवांशु बसाक, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा, बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोमशेखर सुंदरेसन, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक और सर्वोच्च न्यायालय के महासचिव शामिल हैं।

समिति को न्याय प्रदत्त प्रणाली में हितधारकों की समस्याओं पर विचार करने और न्यायाधीशों, वकीलों, वादियों एवं आगंतुकों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने के उपायों की सिफारिश करने के लिए कहा गया है।

समिति तेजी से मामलों के निपटान, कंप्यूटरीकरण एवं ई-कोर्ट जैसी पहल के विस्तार और अदालतों में दायर मामलों के डिजिटल प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी से संचालित हस्तक्षेपों का भी पता लगाएगी। इसके अलावा समिति डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए नागरिक केंद्रित सेवाओं में सुधार करने, आधुनिक अदालत परिसरों की योजना बनाने और न्यायिक अधिकारियों एवं अदालत के कर्मचारियों के लिए काम करने की स्थिति को बेहतर करने पर भी सुझाव देगी।

यह कदम अदालतों में लगातार बढ़ रही लंबित मामलों की संख्या के बीच आया है। मार्च 2026 के आ​खिर तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 93,143 हो चुकी थी। यह फरवरी 2026 के मुकाबले 1,141 मामलों की वृद्धि है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस महीने की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय के लिए स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम बताया। 

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement